{"_id":"591b57684f1c1b3a24f24077","slug":"electricity-system-of-mahrahoni-with-the-help-of-improvisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामचलाऊ व्यवस्था के सहारे महरौनी की विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामचलाऊ व्यवस्था के सहारे महरौनी की विद्युत व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
electrcity pole
- फोटो : demo
इसे विडम्बना ही कहेंगे कि चालीस वर्षों से भी अधिक समय से महरौनी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कामचलाऊ ही बनी हुई हैं। कही लकड़ी के जर्जर पटियों के सहारे विद्युत तार टिके हुए हैं तो कही 100 मीटर तार में दर्जनों जोड़ लगे हुए हैं जो थोड़ी सी हवा में टूटकर जमीन पर आ जाते हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती और लोगों को वेवजह अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। दिन में तो लोग जैसे तैसे समय निकाल लेते हैं किन्तु रात के समय विद्युत की आवाजाही लोगों को दोचार होना पड़ता हैं चैन से नींद नहीं आने को कारण लोग अवसाद का शिकार हो रहे। जिसके चलते उनमें आक्रोश पनप रहा हैं। खासकर सिलावन फिडर से जुड़ी लाईन ज्यादा जर्जर हो चुकी हैं। क्षेत्र में जर्जर हो चुकी विद्युत लाईनों को बदलवाने के लिए लोगों ने श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ का ध्यान आकृष्ट कराया हैं।
यद्यपि प्रदेश सरकार ने बुन्देलखंड को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हो लेकिन महरौनी क्षेत्र में जर्जर हो चुकी विद्युत लाईनों के चलते ऐसा संभव नहीं हो पा रहा हैं। जबकि महरौनी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर 132 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की गई हैं जहां चौबीसों घंटे विद्युत की आपूर्ति बनी रहती हैं, लेकिन जर्जर हो चुकी एचटी और एलटी लाईनों के कारण महरौनी वासियों को विद्युत समस्या से निजात नहीं मिल रहा हैं। बताया जाता हैं कि महरौनी में विद्युत आपूर्ति के लिए चालीस वर्ष पूर्व लाईन डाली गई थी अब आलम यह हैं कि आज भी यह लाईन लकड़ी के पटियों के सहारे टिकी हुई जो सड़ चुके हैं और आए दिन टूटकर गिर रहे हैं और फाल्ट का कारण बन रहे हैं इसके अलावा एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच के तारों में 10 से लेकर 15 ज्वाईंट लगे हैं जो थोड़ी सी हवा में टूट कर नीचे गिर जाते हैं। खास बात तो यह हैं कि जर्जर लाईनों और मशीन को दुरूस्त करने के लिए तार, इंश्युलेटर,डीस्क आदि सामान की जुगाड़ बनानी पड़ती हैं। क्योंकि विद्युत स्टेशन पर इन सब चिजों का हमेशा से अभाव बना रहता हैं। जब लाईन मेन इन सब चिजों की जुगाड़ बना लेते है उसके बाद विद्युत व्यवस्था दुरूस्त हो पाती हैं। इन सब में काफी समय लग जाता हैं। जिसके चलते क्षेत्रवासी वेवजह अघोषित कटौती झेलते हैं। खासकर सिलावन फिडर से जुड़े उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यहां फाल्ट के चलते विद्युत की आंख मिचौली आमबात हो गई हैं। विभाग के आला अफसरों को भी इसकी जानकारी हैं लेकिन उनका उदासीन रवैया विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा हैं। विद्युत उपभोक्ताओं ने जर्जर लाईनों को दुरूस्त कराने की मांग करते हुए श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ को बताया कि महरौनी की विद्युत व्यवस्था का तो भगवान ही मालिक हैं। यदि यहां के लाईनमेन लाईन दुरूस्त करने के लिए जुगाड़ नहीं बनाए तो दावा किया जा सकता हैं कि यहां के घर विद्युत से रोशन नहीं हो सकते हैं। खेतों तक पानी नहीं पहुंच सकता हैं। यहां चालीस वर्षों पूर्व कामचलाऊ व्यवस्था के तहत एचटी और एलटी लाईने डाली गई थी। जो अब बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच गई हैं। एक खंभे से दूसरे खंभे के बीच के तारों में 10 से लेकर 15 ज्वाईंट लगे हैं जो थोड़ी सी हवा में टूट कर नीचे गिर जाते हैं। इसके अलावा बेस एंगल की जगह लगे लकड़ी के पटिए, इंश्युलेटर और डीस्क भी काफी पुराने हो चुके हैं जिसके चलते हर दिन कई बार फाल्ट होते रहते हैं। विद्युत स्टेशन के स्टोर रूम में न तो तार की उपलब्धता रहती हैं और न ही इंश्युलेटर डीस्क या फिर अन्य सामान की उपलब्ध रहता हैं। यहां तक कि फेस बांधने तक के लिए तार उपलब्ध नहीं हैं। लाईन मेन नलकूप संयोजन धारियों या फिर इधर उधर से जुगाड़ बनाकर लाईनों को दुरूस्त करते हैं। बिना चेन कूप्पी के ट्रांसफार्मर को उतारना और चढ़ाना नामुमकिन हैं। आश्यर्च की बात तो यह हैं महरौनी विद्युत सब स्टेशन में इसका भी अभाव हैं। महरौनी विद्युत सब स्टेशन पर लगी मशीनें भी काफी पुरानी हो चुकी हैं जो आए दिन खराब हो जाती हैं। यह मशीनें भी जुगाड़ पर चल रही हैं। यदि मशीन खराब हो जाए तो यहां इसके कलपुर्जे तक उपलब्ध नहीं हैं जहां पिन और बोल्ट की आवश्यकता हैं वहां तार आदि बांधकर काम चलाना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं इसको सुधारने के लिए यहां कोई एक्सपर्ट भी नहीं हैं संविदा पर तैनात कर्मी ही इसे सुधारते हैं जबकि मशीन रूम में संविदा कर्मियों को जाने की सख्त मनायी हैं बावजूद जुगाड़ बनाने के लिए इनसे मशीन में काम लिया जा रहा हैं। ऐसा नहीं है कि विभाग के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा इस ओर ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जब तक जर्जर हो चुकी लाईने और पुरानी मशीनों को नहीं बदला जाता तब तक यहां 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बेमानी हैं। सिलावन फिडर ये जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री से जर्जर विद्युत लाईन को दुरूस्त करवाए जाने की मांग की हैं।