{"_id":"56edac1e4f1c1bd45b8b542f","slug":"electricity-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 घंटे बाद आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 घंटे बाद आई बिजली
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में बीस घंटे बिजली आपूर्ति की प्रदेश शासन की मंशा पर खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों से पानी फिरता नजर आ रहा है। शुक्रवार की रात अलग-अलग मुहल्लों में दो ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित रही। भारत-पाकिस्तान मैच के प्रेमियों ने ट्रांसफार्मर सुधरवाए जाने के लिए गल्ला मंडी सब स्टेशन में हंगामा किया। हालांकि, शाम साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इससे मैच प्रेमियों ने राहत की सांस ली।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक के तहत जेल चौराहा पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात 7.50 बजे तेज आवाज के साथ फुंक गया था। मुहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी, जिस पर विद्युत कर्मी ट्रांसफार्मर जांच करने पहुंचे, लेकिन ट्रांसफार्मर रात को नहीं बदला जा सका। इस कारण रात्रि 11 बजे मुहल्लेवासियों ने गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर ट्रांसफार्मर सुधरवाए जाने की मांग की व हंगामा करने लगे। विद्युत अधिकारियों द्वारा सुबह नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन देने पर वह मान गाए।
अगले दिन दोपहर तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर मुहल्ला झांसीपुरा और अजीतापुरा के लोगों ने सब स्टेशन पहुंचकर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पूर्व ट्रांसफार्मर सुधरवाए जाने की मांग रखी, अन्यथा की स्थिति में हंगामा की चेतावनी भी दी। हालांकि, शनिवार को विद्युत कर्मियों द्वारा 21 घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, घंटाघर फीडर अंतर्गत शहर के मुख्य चौराहा स्थित अटा मंदिर के पास स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात करीब दस बजे फुंक गया था, यह ट्रांसफार्मर हटाकर दूसरे दिन दोपहर दो बजे नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी।
पड़ोसी की बिजली देख कोसते रहे
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग करने पहुंच लोगों ने बताया कि मुहल्ले में बिजली आपूर्ति के लिए जेल चौराहा पर दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। एक ट्रांसफार्मर खराब होने से उनकी बिजली गुल हो गई, जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर सही होने के कारण पड़ोसियों की बिजली रात भर आती रही। पड़ोसी की बिजली जलती देख उन्हें रात भर नींद नहीं आ सकी और वह रात भर बिजली विभाग को कोसते रहे।