फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity problem in 2 dozen village

नौ घंटे ठप रही दो दर्जन गांव की बिजली

Wed, 15 Jun 2016 01:16 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 15 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in 2 dozen village
इलैक्‍ट्रीस‌िटी - फोटो : demo pic
ललितपुर। बिजली विभाग के राजघाट फीडर के अंतर्गत एक गांव में हाइटेंशन तार टूटने से दो दर्जन गांवों की बिजली नौ घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित राजघाट फीडर के अंतर्गत दो दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। लेकिन कभी हाइटेंशन तार टूटने तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण इस क्षेत्र में घंटों बिजली बाधित बनी रहती है। रोस्टिंग के दौरान जहां पीक आवर में अल्टरनेट बिजली आपूर्ति की जाती है, तो वहीं बड़ा फाल्ट होने पर पांच से छह घंटे बिजली गुल होना तय होता है। ऐसे में राजघाट फीडर के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन अंधेरा पसरा रहता है। मंगलवार की सुबह छह बजे राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम सिलगन के पास से निकली हाइटेंशन लाइन के खंभे में लगा इंसुुलेटर तेज चिंगारियों के साथ बर्स्ट हो गया, जिससे 11 हजार केवी का तार टूट गया। इसके कारण इस फीडर के तहत आने वाले ग्राम दैलवारा, जखौरा, सिलगन, राजघाट, कालापहाड़, गनगौरा समेत 24 गांव की बिजली ठप हो गई।


जानकारी पर विद्युत कर्मियों द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर अवर अभियंता द्वारा विद्युत स्टोर से नया इंसुलेटर और तार की मांग की गई, लेकिन स्टोर कर्मियों द्वारा छह घंटे बाद विद्युत सामग्री उपलब्ध कराई। इसके कारण लाइन जोड़ने के कार्य में करीब नौ घंटे लग गए। करीब तीन बजे क्षेत्रवासियों को बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी। ऐसा नहीं है कि ऐसी समस्या पहली बार आई हो, आए दिन सामान की उपलब्धता समय से उपलब्ध नहीं होने के कारण खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed