फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity did not come, irrigation by running diesel engine

बिजली नहीं आई, डीजल इंजन चलाकर कर रहे सिंचाई

Wed, 23 Feb 2022 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not come, irrigation by running diesel engine
कड़ेसराकलां/तालबेहट। विद्युत उपकेंद्र पर आए नए ट्रांसफार्मर के शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को दो सप्ताह से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरे हालत ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यहां छह घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में किसानों ने डीजल इंजन चलाकर फसलों को पानी देना शुरू कर दिया है। कु छ किसानों ने विद्युत कनेक्शन लिया था, मगर बिजली नहीं मिलने से उन्हें डीजल इंजन खरीदना पड़ा।
विज्ञापन

आठ फरवरी को विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर आ गया था। लेकिन वह अब तक लग नहीं सका है। इससे मंगलवार को भी पूरे क्षेत्र में बिजली संकट बना रहा। इसके चलते किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन किसानों ने बिजली मोटरों के कनेक्शन लिए थे, वे फसल को पानी देने के लिए पुराने डीजल पंप ठीक करा रहे हैं। कुछ किसान नए पंप खरीद रहे हैं। किसानों ने बताया कि सिंचाई नहीं होने से फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

- इस बार खेती में हमें दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां एक ओर हमने विद्युत मोटर चलानेे के लिए बिजली कनेक्शन लिया था। एक महीने से बिजली नहीं आने से फसल सूख रही है। डीजल इंजन रखकर फसल को पानी देना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बहादुर सिंह यादव
- मैंने बड़ी मुश्किल में पैसा जोड़कर विद्युत विभाग से विद्युत मोटर चलाने का संयोजन लिया था। लेकिन बिजली संकट ने मेरा पूरा बजट खराब कर दिया। सिंचाई के लिए नहर से पानी छोड़ा गया, लेकिन डीजल इंजन नहीं होने के कारण फसलों को पानी नहीं दिया जा सका।

दयाराम प्रजापति
आज शुरू हो जाएगी विद्युत आपूर्ति
पूरे क्षेत्र में बिजली संकट है। इस संबंध में विभाग के उपखंड अधिकारी से बात हो गई है। बुधवार को सायंकाल तक पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूर्व की भांति हो जाएगी।
- एसपी सिंह, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed