{"_id":"6667781634a882914c019994","slug":"electricians-repairing-faults-attacked-with-sticks-lalitpur-news-c-11-1-bly1006-330511-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फाल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फाल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंदनगर स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार रात करीब एक बजे फाल्ट ठीक कर रहे तीन संविदा लाइनमैनों पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। यह देखकर कर्मचारी जान बचाकर पैदल ही भाग निकले। उनकी मोटर साइकिल वहीं छूट गई। बाद में पुलिस की मदद से बिजली कर्मियों को उनकी मोटरसाइकिल दिलवाई गई। बताया जा रहा है कि इलाके की बिजली रविवार रात नौ बजे से गुल थी। इसी वजह से लोग नाराज थे। बिजली कर्मियों ने सीओ को तहरीर दी है। हालांकि अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
तहरीर के मुताबिक कांशीराम कॉलोनी में रविवार रात करीब नौ बजे फाल्ट हो गया था। इसे ठीक करने के लिए गल्ला मंडी बिजली घर के कर्मचारी बबलू, राजेंद्र पटेल और अभिनव सिंह पहुंचे थे। यह तीनों रात में एक बजे के आसपास काम कर ही रहे थे कि तभी मोहल्ले के चार लोग आए। चारों ने बिजली गुल रहने का कारण पूछा। इसके बाद ही बिजली कर्मियों पर लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले से घबराए बिजली कर्मी बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। बाद में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया।
-- -- -- -- -- -- --
गोविंद नगर काशीराम कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा लाइनमैनों के साथ मारपीट की गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है।
संजय सागर, उपखंड अधिकारी प्रथम
बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट करने का शिकायती पत्र मिला है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर