फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric supply cut caused by rain

बारिश के चलते रात भर ठप रही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली

Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
electric supply cut caused by rain
electric mwtwr.jpeg - फोटो : electric mwtwr.jpeg
ललितपुर। रविवार की शाम को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने के कारण रात भर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, वहीं महरौनी, मड़ावरा व पाली क्षेत्र में रात भर कई फीडरों की बिजली ठप रही। इस संकट के चलते 40 गांवों की बिजली रात भर ठप रही।
विज्ञापन

गल्ला मंडी अंतर्गत 66/33 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर संख्या तीन, पांच एवं नेहरूनगर फीडर रविवार को देर शाम को लगभग सात बजे बारिश व आंधी के चलते ब्रेकडाउन हो गए। जिसके चलते इसके अंतर्गत करीब पंद्रह से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश रुकने के बाद देर रात को विद्युत कर्मियों द्वारा पेट्रोलिंग करके बिजली आपूर्ति सुचारु की, लेकिन वहीं स्टेशन रोड पर एक ट्रांसफार्मर भी बारिश के दौरान ही खराब हो गया, जो दूसरे दिन सोमवार की देर शाम तक नहीं बदला जा सका, जिसके चलते सिद्धि फार्मेसी के आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही कस्बा पाली क्षेत्र में भी 33केवी लाइन ब्रेक डाउन में होने के कारण रात भर करीब चालीस से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप रही। दूसरे दिन सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करके लाइन सुधार कर एक-एक करके फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

-----------
बिजली कटौती से गर्मी में लोग परेशान
महरौनी। बिजली विभाग की मनमानी के चलते गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह से ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो जाती है, जो दिन भर चलती रहती है। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती के चलते घरों एवं दुकानों के विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग भीषण गर्मी से हलाकान हो रहे हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा, जब महरौनी क्षेत्र में दिन में ही कई बार मेंटीनेंस के नाम पर घंटों की बिजली कटौती की गई, जिसके चलते लोगों को अनावश्यक परेशान होना पड़ा। वहीं रात्रि कालीन बिजली कटौती चार से पांच घंटे तक की जा रही है। इससे आम लोगों के साथ ही दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed