फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric cut in devdarh feeder

देवगढ़ फीडर की 12 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 05 May 2017 01:11 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 05 May 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
electric cut in devdarh feeder
प्रशासन - फोटो : demo pic
शासन की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटा बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी फाल्ट तो कभी शटडाउन के नाम पर खूब कटौती हो रही है। देवगढ़ फीडर की बिजली बुधवार की दोपहर को गुल होने के बाद 12 घंटे बाद आधी रात को सुचारु की जा सकी। इसके कारण ग्रामीणों को अघोषित कटौती के कारण भीषण गर्मी में दिन भर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर लागू किया गया है। पनकी कंट्रोल द्वारा रोस्टर के आदेश सभी विद्युत सब स्टेशन पर मुहैया भी कराए जा चुके हैं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी स्थिति जस की तस है। कई ग्रामीण फीडरों को तो 24 घंटे में ही मुश्किल से 12 से 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। ऐसा ही कुछ हाल आजकल गल्ला मंडी सब स्टेशन में स्थापित देवगढ़ फीडर का चल रहा है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे देवगढ़ फीडर की बिजली फाल्ट में बंद हो गई। जिसे विद्युत कर्मियों द्वारा सुधारने का प्रयास किया, लेकिन लाइन में फाल्ट को दिन भर में भी नहीं खोजा जा सका।
विज्ञापन



किसी प्रकार बुधवार की देर रात को ही एक बजकर 15 मिनट बजे देवगढ़ फीडर को महेशपुरा तक सुचारु किया जा सका। इसके बाद फिर से शटडाउन लेकर पूरी आपूर्ति बुधवार को देर रात को दो बजकर 25 मिनट बजे के बाद सुचारु किया जा सका। अवर अभियंता अरविंद पाखरे ने बताया कि उनके क्षेत्र में देवगढ़ व राजघाट फीडर आते हैं। इसके साथ ही जाखलौन पंप केनाल और भारत एक्सप्लोसिव भी उनकी परिक्षेत्र में अतिरिक्त है। देवगढ़ फीडर जिसकी लाइनें करीब 45 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है, इसके लिए दो संविदा कर्मी और एक लाइनमैन है। जबकि राजघाट फीडर के 22 किलोमीटर के क्षेत्र में एक संविदा कर्मी और एक लाइन मैन कार्यरत हैं। यदि कहीं भी फाल्ट आता है, तो देवगढ़ फीडर के लाइनमैन कर्मियों द्वारा रात में फाल्ट खोजकर ठीक किया जाता है, जिसमें अधिक समय लगता है। ऐसा ही हाल राजघाट फीडर का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed