फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election-managment

गलत तरीके से नामांकन फार्म निरस्त करने का आरोप

Thu, 08 Oct 2015 12:55 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 08 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
election-managment
गलत तरीके से नामांकन फार्म निरस्त करने का आरोप
विज्ञापन

तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड के दो लोगों ने निर्वाचन कार्य में लगे कुछ कर्मचारियाें पर मिलीभगत करके नामांकन फार्म निरस्त करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दोनों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करा कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। विजयपुरा निवासी चंद्रभान पुत्र बल्ले ने दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि उसने वार्ड क्रमांक 75 से अपना नामांकन जमा किया था। उस समय कर्मचारियाें ने उसे सही बताया था। इसके बाद जब वह चिन्ह लेने आया तो उसमें अदेय प्रमाण पत्र की कमी बता कर उसे निरस्त कर दिया। वहीं, वार्ड क्रमांक 58 पर नामांकन करने वाले  हसगुवां निवासी बलवीर सिंह पुत्र खलक सिंह ने भी निर्वाचन कर्मचारियाें पर मिलीभगत के चलते उसका नामांकन फार्म निरस्त करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की गुहार लगाई है।



बुधवार को सायंकाल तक हुए चुनाव चिह्न आवंटित
तालबेहट (ललितपुर)। विकास खंड तालबेहट में निर्वाचन कार्य में लगे कुछ कर्मचारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रत्याशियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को ताक पर रख कर कुछ कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही शिवकुंवर पत्नी रमेशचंद्र को तो बुधवार को सायंकाल पांच बजे चुनाव चिह्न दिया गया। उन्होंने बताया कि चिन्ह को लेने के लिए वह मंगलवार और बुधवार को पूरे दिन परेशान रही, परन्तु कर्मचारी बाद में आने की बात कह कर टरकाते रहें।
विज्ञापन





एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
तालबेहट (ललितपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से तहसील सभागार में एसडीएम रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियाें को आदर्श चुनाव आचार संहिता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मिश्र ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सभी जनप्रतिनिधियों को पालन करना होगा। प्रत्याशी ऐसा कोई कार्य न करे जिससे समाज में शांति भंग और धार्मिक भावना आहत हो। चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की अराजकता, झूठी अफवाह न फैलाए, मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब, पैसा, उपहार आदि का प्रलोभन न दे। निर्वाचन आयोग के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व तहसीलदार प्रीति जैन ने निर्वाचन आयोग से आए निर्देशों को पढ़ कर सुनाया। इस मौके पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा। बैठक में स्वामी प्रसाद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेश यादव, सेवाराम राजपूत, फूल सिंह यादव, अमर सिंह कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, जयराम कुशवाहा, ओमप्रकाश बिजरौठा, रधुनाथ अहिरवार, रामकिशुन, विजय सिंह लोधी, रश्मि आदि प्रत्याशी उपस्थित रहे।
 

बॉक्स में
प्रिंटिग प्रेस वालों के यहां लगा तांता
तालबेहट (ललितपुर)। चुनाव चिह्न आवंटन के बाद नकली मतपत्र और प्रचार सामग्री छपवाने वालों के यहां प्रत्याशियों का तांता देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए एक सप्ताह शेष होने और मतदाताआें तक अपनी चुनाव प्रचार सामग्री शीघ्र पहुंचाने के लिए समर्थक चुनाव प्रचार सामग्री पहले प्राप्त करने के लिए प्रिटिंग प्रेस वालों के यहां डेरा जमाए है।

 

रोजगार सेवक और मनरेगा एपीओ में हुआ विवाद
तालबेहट (ललितपुर)। बुधवार को पूरे दिन विकास खंड परिसर की मनरेगा सेल में एक रोजगार सेवक और एपीओ में फीड़िग को लेकर जमकर विवाद हुआ। जो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। बताते चले कि विकास खंड के रोजगार सेवकों को पिछले 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसके बाद उन्हें चुनाव ड्यूटी पर लगा दिया। इस संबंध में रोजगार सेवक संघ के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी ने एपीओ के समझ अपना पक्ष रखा। जिस पर एपीओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। इस पर दोनों में जमकर वाद विवाद हो गया। बाद में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इससे पूर्व एक कर्मचारी से भी रोजगार सेवक का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed