फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   election festival

चुनावी महापर्व पर हुई वोटों की बारिश

Fri, 24 Feb 2017 01:13 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 24 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
election festival
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के महापर्व पर बृहस्पतिवार को ललितपुर जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से जमकर वोटिंग हुई। सुबह से ही बूथों पर कतारें लग गई थीं, जो शाम तक रहीं। शाम पांच बजे तक ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.06 व महरौनी में 74.05 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं थीं। समय के साथ साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। सुबह 9 बजे तक ललितपुर में 10.5 प्रतिशत वोटिंग हो गई थी।  11 बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 27.8 हो गया। ललितपुर में 27.2  और महरौनी में 27.14 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक 43.61 प्रतिशत मतदान हो गया। समय के साथ साथ मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक ललितपुर में 72.05 मतदान हुआ। ललितपुर विधानसभा में 70.6 प्रतिशत व महरौनी विधानसभा में 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


प्रशासन की रही चौकस नजर
मतदान प्रक्रिया पर  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार बारीक नजर रखे रहे। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। प्रावि लखनपुरा, नदनवारा, इंटरमीडिएट कॉलेज बांसी, पूमावि बांसी, मुहारा (जखौरा), कन्या प्रावि जखौरा, प्रावि जखौरा-1, पूमावि तरगुवां, प्रावि रानीपुरा (तालबेहट), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट में बनाये गये आदर्श मतदेय स्थल पर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता पर्ची के आधार पर वोट डलवाए
अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मौके पर मौजूद महिला मतदाता को मतदाता पर्ची के आधार पर वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर भेजा। साथ ही मौके पर उपस्थित पीठासीन अधिकारी को इस बात के भी निर्देश दिए कि वह मतदाता पर्ची को पहचान हेतु प्रमाणित दस्तावेज मानकर वोट डलवाये। इसके साथ ही मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट, प्रावि खांदी, प्रावि सुनौरी खेरा, प्रावि हिंगोरा, पूमावि विजयपुरा, जूहा स्कूल पूराकलां, प्रावि एवनी, पूमावि पारौन (बार), पूमावि पुलवारा सहित विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वहां चल रहे मतदान का जायजा लिया गया।  जिलाधिकारी ने इसके उपरांत 227-महरौनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र मसौराकलां, मिर्चवारा, खितवांस, समोगर, छिल्ला, छपरट, महरौनी, किसरदा सहित अन्य मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।  प्रेक्षकगण  मनोज कुमार मीना और रूपक कुमार मजूमदार, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सहित समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अनवरत क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

कड़ी सुरक्षा रही
चुनाव के दौरान जनपद में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल तैनात होने के कारण कहीं से कोई भी घटना सामने नहीं आई। शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर पुलिस चौकस रही। मध्य प्रदेश से आने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती रही।



इस तरह हुई वोटिंग
विधानसभा                  9 बजे              11 बजे              1 बजे               3 बजे                  5 बजे
ललितपुर                       11               27.2                 43.33                57                       70.6

महरौनी                       10                   27.14               43.89              59.39                     74.07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed