{"_id":"588cece34f1c1bec7ccf409a","slug":"election-duty-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूति अवकाश, कैंसर पीड़ित की भी चुनावी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूति अवकाश, कैंसर पीड़ित की भी चुनावी ड्यूटी
lalitpur
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में कार्मिकों की ड्यूटी लगाने में मनमानी हुई है। एक शिक्षक को जहां दो ड्यूटी लेटर जारी किए गए हैं, तो वहीं प्रसूति अवकाश, कैंसर पीड़ित और दिव्यांगों को भी चुनाव का जिम्मा सौंप दिया गया है। अब इस तरह की शिकायतें लेकर शिक्षक और शिक्षिकाएं विभागीय कार्यालय में पहुंच रहे हैं। लेकिन उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्मिकों की ड्यूटी का सिलसिला आरंभ हो गया है। इसमें विभागीय मनमानी उजागर हो रही हैं। शत प्रतिशत दिव्यांग रघुनंदन शर्मा, धन सिंह, उवर्शी साहू, श्यामनारायण त्रिवेदी, राजीव शर्मा, सुरेंद्र राठौर, प्रमोद, अरुण निरंजन की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगा दी गई है। कीर्ति कुमारी व ऋतु आर्य का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हो गया है, जिसके बाद भी उनके ड्यूटी लेटर जारी हो गए हैं। निलंबित शिक्षिका सोनल गुप्ता एवं रामकिशोर दीक्षित को चुनाव में लगा दिया गया है। ललिता कुमारी, ऋषि अहिरवार, पूनम सिंह, प्रियंका वर्मा के प्रसूति अवकाश पर होने के बाद भी उनका ड्यूटी लेटर जारी कर दिया गया है। बीएलओ की चुनाव में ड्यूटी से मनाही के बाद भी कइयों के ड्यूटी लेटर जारी हो गए हैं। इनमें कृष्णा यादव, अर्चना आदि सम्मिलित हैं। सहायक अध्यापक हरीराम की एक ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय रौर व दूसरी ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय निवाई के लिए जारी हुई है।
प्रधानाध्यापक नईम खान व सअ जानकी प्रसाद के भी दो ड्यूटी लेटर निर्गत किए गए हैं। कई शिक्षिकाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर परेशान हैं। कैंसर पीड़ितों की भी अनदेखी हुई है। कई शिक्षक व कर्मी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, इसके बाद भी उनसे निर्वाचन का काम लेने की तैयारी है। अब ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाएं अपने साथ हुई नाइंसाफी को लेकर विभागीय कार्यालय पहुंच रहे हैं। हालांकि यहां शिक्षकों को आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लग रहा है। उधर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने डीएम को ज्ञापन देकर महिला शिक्षिकाओं व बीमारीग्रस्त शिक्षकों की ड्यूटी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिन शिक्षिकाओं के प्रसूति अवकाश में ड्यूटी लगाई गई है, उनके प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जाएगा। अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं से भी शिकायती पत्र प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिस पर वह निर्णय लेंगे।
संतोष कुमार राय
बीएसए ललितपुर।