{"_id":"6933328e9ad549547909c446","slug":"elderly-woman-dies-in-bike-collision-brother-in-law-and-sister-in-law-critical-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-147377-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत, देवर-भाभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में वृद्धा की मौत, देवर-भाभी गंभीर
विज्ञापन
- एडीएम ने सरकारी वाहन से घायलों को पहुंचाया मेडिकल कॉलेज
- झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के समीप शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार देवर भाभी घायल हो गए। घायलों को अपर जिलाधिकारी ने अपने सरकारी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
मध्य प्रदेश के जनपद टीमकगढ़ अंतर्गत ग्राम बड़ागांव निवासी नन्हीबाई (65) अपने पुत्र राकेश (25) के साथ ललितपुर शहर की ओर आ रही थी। अभी वह लोग झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर गोविंद सागर बांध के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही बाइक जिस पर सतीश (29) और उसकी भाभी रूपा (30) निवासी मुरैना मध्य प्रदेश सवार थे, उनमें सामने से टक्कर हो गई। टक्कर में नन्ही बाई और दूसरी बाइक पर सवार सतीश व रूपा घायल हो गई थीं। जब घटना हुई तो वहां से अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव गुजर रहे थे। उन्होंने घायलों को सड़क पर देखा तो आनन फानन अपने सरकारी वाहन से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा नन्ही बाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश व रूपा को भर्ती कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।