फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elder sister dies in axe attack by younger sister

Lalitpur News: कुल्हाड़ी से छोटी बहन के हमले में बड़ी की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elder sister dies in axe attack by younger sister
ललितपुर/मड़ावरा। दो बहनों में हुए झगड़े में छोटी ने अपनी बड़ी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट के उतार दिया। झगड़े में छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दोनों बहनों के बीच झगड़ा बोआई के लिए मूंगफली के बीज शोधन के दौरान हुआ।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम पिसनारी निवासी लक्ष्मन सिंह ने बताया कि शनिवार को उसका भाई भगवत सिंह पत्नी के साथ बैंक में गए थे, जबकि घर पर उसकी दोनों पुत्रियां शिखा (25) व मोनिका (21) थीं। मड़ावरा आने से पूर्व भगवत अपनी दोनों पुत्रियों को बोआई के लिए मूंगफली की बोरी रखकर उसका शोधन करने को कह गया था। दोपहर को दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

जब भगवत की मां रामकुंवर दोपहर में घर के अंदर गई तो दोनों बहनों को रक्त रंजित अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। पास में ही कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। रामकुंवर ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन दोनों बहनों को मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिखा को मृत घोषित कर दिया। जबकि, मोनिका की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से मोनिका को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मन ने अंदेशा जताया कि शिखा जोकि मानसिक विक्षिप्त थी, ने मोनिका पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया, इसके बाद अपने बचाव में मोनिका ने कुल्हाड़ी छीनकर शिखा को मार दिया, जिससे वह भी घायल हो गई थी और उसकी मौत हो गई। थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
-------
मृतका मानसिक रूप से थी बीमार, दो साल से रह रही थी मायके में
मृतका के चाचा लक्ष्मन सिंह के मुताबिक शिखा मानसिक रूप से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। दो साल से शिखा मायके में रह रही थी और उसका एक बच्चा भी है। शिखा के पति की करीब दो माह पूर्व मौत हो चुकी है। इससे वह और अधिक परेशान रहने लगी थी और इसी के चिड़चिड़ाहट के चलते अपनी बहिन पर हमला कर दिया और आत्मरक्षा के संघर्ष ने खूनी रूप ले लिया।
-----
मोनिका ने इंटर की परीक्षा में ब्लॉक किया था टॉप
लक्ष्मन सिंह ने बताया कि मोनिका पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार थी। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में मोनिका ने ब्लॉक टॉप किया था। मोनिका के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षामित्र हैं और ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम कुर्रट स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं।

-----
दोनों बहनें पुराने घर में मूंगफली छील रही थीं। इस दौरान दोनों में विवाद और मारपीट हो गई थी। यहां दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर घायल है।
केके मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed