{"_id":"691399c587c0fd095f0e8b9e","slug":"eighteen-procurement-centers-will-open-for-the-purchase-of-groundnuts-sesame-seeds-urad-and-moong-beans-fourteen-centers-have-been-cancelled-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-677935-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मूंगफली, तिल, उड़द व मूंग की खरीद को खुलेंगे 18 क्रय केंद्र, चौदह केंद्र हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मूंगफली, तिल, उड़द व मूंग की खरीद को खुलेंगे 18 क्रय केंद्र, चौदह केंद्र हुए निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मूंगफली, तिल, उड़द व मूंग की खरीद के लिए जनपद में जिलाधिकारी की संस्तुति पर 33 के प्रस्ताव पर अठारह क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है, जबकि इनमें से एफपीओ के चौदह केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि एक पीसीयू केंद्र द्वारा मानक पूरा नहीं करने की बात कही, जिस पर उसकाे भी निरस्त कर दिया गया है। अठारह केंद्रों में समितियों के सोलह और एफपीओ के दो क्रय केंद्र हैं। यूपी कोऑपरेटिव यूनियन के प्रस्तावित सभी चारों केंद्रों को शासन के निर्देश पर निरस्त किया गया है।
जनपद में मूंगफली, उड़द, मूंग व तिल की खरीद के लिए सहकारिता के 16 और एफपीओ के 17 खरीद क्रय केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजा गया था। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को इन केंद्रों की फाइलों का सत्यापन करने को भेजा था। सत्यापन के बाद जिलाधिकारी ने अब केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत सहकारी समितियों के सभी सोलह केंद्रों को खोले जाने की स्वीकृति दे दी है। जबकि एफपीओ के दो केंद्रों के खोले जाने को स्वीकृति दी गई है। जबकि पीसीयू का एक केंद्र था, जिस पर एक करोड़ का टर्नओवर का मानक पूरा नहीं करने पर उसे भी निरस्त कर दिया गया है। वहीं एफपीओ के अन्य चौदह केंद्र भी मानक पूरा नहीं करने पर निरस्त कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जिन केंद्रों को स्वीकृति दी गई है, उनमें क्रय विक्रय समिति ललितपुर व महरौनी, गौना-मड़ावरा, पीसीएफ मंडी, नाराहट, कल्यानपुरा, ननौरा, गिदवाहा, पारौल, जाखलौन, पिपरई, सेरवांसकलां, कैलगुवां, बानपुर, धौरीसागर, सैदपुर समिति के केंद्र हैं। जबकि एफपीओ में महरौनी जय ऊर्जा और घिसौली केंद्र खोले जाएंगे। वहीं एफपीओ के दोनों केंद्र पीसीएफ केे हैं।
विज्ञापन
यह है एमएसपी
शासन द्वारा इस बार मूंगफली का एमएसपी रेट 7,263 रुपये, तिल की एमएसपी 9,846 रुपये, उड़द की 7800 रुपये और मूंग की एमएसपी 8,768 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जाएगी। जबकि पिछले वर्ष मूंगफली का एमएसपी रेट 6,783 रुपये था, जबकि वर्ष 2023-24 में मूंगफली का एमएसपी रेट 6,377 रुपये था। इस प्रकार एक वर्ष मूंगफली का एमएसपी रेट 480 रुपये और दो वर्षों की तुलना में मूंगफली का एमएसपी 886 रुपये बढ़ा है।
विज्ञापन
एफपीओ पर एक करोड़ टर्नओवर का रखा मानक
शासन द्वारा एफपीओ की कई शिकायतों और निर्धारित मानक पूरे नहीं करने पर जिलाधिकारी ने प्रस्तावित केंद्रों को निरस्त कर दिया है। इसमें एफपीओ के लिए एक करोड़ रुपये के टर्नओवर का मानक पूरा करने की शर्त रखी है। इसके चलते इस बार जिलाधिकारी द्वारा एफपीओ के प्राइवेट पंद्रह केंद्रों को निरस्त कर दिया है।
इस वर्ष सहकारी समिति के सभी प्रस्तावित सोलह केंद्रों को खोले जाने की स्वीकृति मिल गई है। एफपीओ के दो केंद्र ही स्वीकृत किए गए हैं। जबकि चौदह केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। जबकि एक करोड़ के टर्नओवर पूरा नहीं करने पर पीसीयू ने केंद्र खोलने से मना कर दिया है। - अर्विन मेहर सिंह, एआर, कोऑपरेटिव