{"_id":"5ecc07c78ebc3e907234b784","slug":"eid-prayer-perfomed-at-home-with-simplicity-lalitpur-news-jhs1675394121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में सादगी से अदा की गई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में सादगी से अदा की गई ईद की नमाज
विज्ञापन
घर में ईद पर नमाज अदा करते बच्चे।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/महरौनी/कलौथरा। तहसील मड़ावरा के अंतर्गत कस्बा मड़ावरा, तहसील महरौनी और ब्लाक बिरधा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज घरों में अदा की।
रविवार को चांद देखने के बाद मुस्लिम समुदाय को ईद का बेसब्री से इंतजार शुरू हो जाता है। सोमवार को कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिदों में अदा न करके अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अदा की। ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने-अपने घरों में रहकर ही देश में अमन और शांति की दुआ मांगी। पूरी दुनिया मे चल रही कोरोना महामारी से निजात पाने की भी दुआ मांगी।।
ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर एक दूसरे को मुबारक बाद दी। इस मौके पर दादा रहमान खां, अजमेरी खान ठेकेदार, मुजीम खान मास्टर, साजिद खान, हाजी कामरान, हाजी नत्थू खान, मास्टर जमील खान, यासीन मास्टर, मुन्नाशाह, असरफ ठेकेदार, सराफत अली, शाकिर अली, भज्जू पठान, असगर खान, इस्माइल खान न्यू लाइट, रफीस खां सदर, अजीज मोहम्मद, नासिर खान, इमरान खान, मु. जाकिर मंसूरी, अनीस मंसूरी, जाकिर खां, जावेद ठेकेदार, अरमान खान, रिजवान खान, साजिद खान, लियाकत अली, मंजू खान, निजाम खान आदि ने मोबाइल व वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ईद की मुबारकबाद दी। कस्बा महरौनी में ईद की नमाज घरों में अदा की गई। लोगों ने मोबाइल फोन पर ही एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सभी ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए अल्लह से दुआ मांगी। लोगों ने कहा कि उनके जीवन में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई हो। कलीम खां, सलीम खां, मुहम्मद सलीम, मल्लू राइन आदि मौजूद रहे। उधर, कस्बा बिरधा और ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कलौथरा, कलरव, डोंगरा कला में ईद की नमाज घर पर अदा की गई और देश में अमन की दुआ मांगी गई। पूरी दुनिया में फैली कोरोना जैसी बीमारी से निजात के लिए भी अल्लाह से दुआ मांगी गई। सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लॉकडाउन के चलते अपने ही घरों में खुशी से ईद मनाई और घर में ही नमाज अदा की। अपने घरों में ही ईद मनाई और रिश्तेदारों से फोन पर मुबारकबाद दी। सभी ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया।