फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eid celebrated with respect and Akidt Miladunnbi

अदब व अकीदत के साथ मनाई ईद मिलादुन्नबी

Fri, 25 Dec 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with respect and Akidt Miladunnbi
ललितपुर। हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शहर के अलग-अलग मुहल्लों से आया जुलूस आजाद चौक स्थित इमाम चौक पर इकट्ठा हुआ। इसके बाद तयशुदा रास्तों से होता हुआ रात करीब 11 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


रात को घंटाघर का पूरा नूरानी माहौल देखने लायक था। इससे पहले घरों में फातिहा और मस्जिदों में तकरीरें हुई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के जन्मदिवस के जश्न की शुरूआत सुबह मुहल्ला नदीपुरा स्थित इमाम चौक से प्रभातफेरी के साथ हुई। यहां मदरसों के बच्चों समेत कई लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस निकाल कर हजरत मुहम्मद साहब के संदेशों को लोगों के बीच सुनाया।
विज्ञापन


लोगों ने अपने घरों में मीठे पकवान बनवाए और फातिहा पढ़ी। इस मौके पर वक्ताओं ने ईमान वालों से उनके बताए रास्तों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नबी पाक को अल्लाह ने दुनिया पर रहमत बनाकर भेजा। दोपहर बाद नमाज जुहर के नदीपुरा स्थित इमाम चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरूआत हुई, जिसमें हरी झंडियों और झंडों से सुसज्जित लोग सरकार की आमद मरहबा और मरहबा या मुस्तफा के नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह लंगर वितरित किया गया। नदीपुरा से शुरू हुआ जुलूस मुहल्ला मऊठाना, रावरपुरा, अजीता पुरा होते हुए सदनशाह पहुंचा, जहां मगरिब की नमाज अदा की गई। इसके उपरांत जुलूस मुहल्ला घुसयाना पहुंचा, यहां पर इशां की नमाज अता की गई।

जलूस में गुलाम गौस खां की तोप कड़क बिजली आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर लाठी, अखाड़ा, इमाम बाड़ा
और नदीपार के अखाड़े प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग प्यारे नबी की शान में कलाम पढ़ते हुए नारे लगा थे। इसके उपरांत जुलूस जेल चौराहा, कसाई मंडी, तालाबपुरा, सरायपुरा होते हुए सावरकर चौक पर संपन्न हुआ।

इस मौके पर शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम, नायब शहर पेश इमाम हाजी इलियास, हाजी जाबिर, हाजी सगीर, हाफिज मुबीन, मौलाना असलम रजा के अलावा अंजुमन सदर असलम कुरैशी, हाजी मजीद खां, उर्स कमेटी के सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, हाजी साबिर अली, हाजी अनीस मंसूरी, हाजी सत्तार खां, समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुडडू राजा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, मोहम्मद नसीम,


पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष करीम पप्पू राईन, अहमद दरोगा, गुलाम मोहम्मद गामा, हमीद मंसूरी, नायब सदर सरफराज खां,  दाऊद खां मास्टर, अब्दुल रहमान कल्ला, कमरुद्दीन कप्तान, रमजानी दादा,  शहीद खां मंसूरी, अबरार अली, आसिफ कुरैशी, मुश्ताक खां के अलावा, राजेंद्र कुमार जैन, उमाशंकर बिदुआ, शरीफ जावेद, रविभान सिंह, सुबोध शर्मा उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed