{"_id":"688d177787fb2c52820ff92d","slug":"eardrum-operation-was-done-for-the-first-time-in-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-140106-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कान के पर्दे का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ कान के पर्दे का ऑपरेशन
विज्ञापन
- चार वर्ष बाद शुरू हुए कान के ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में ईएनटी के मरीजों को ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना होगा। चार वर्ष से बंद पड़े कान के पर्दों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। आजादपुरा निवासी मरीज के पर्दे में छेद हो गया था, जिसका सफल ऑपरेशन किया गया है। प्रधानाचार्य ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी।
जिला मुख्यालय पर चार वर्ष से नाक, कान व गला के ऑपरेशन सेवाएं ठप चल रही थीं। ऐसे में मरीजों को महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा था, जहां पर निर्धन तबके के मरीजों को समस्या हो जाती थी। कई मरीज तो उपचार तक नहीं करा पा रहे थे। लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज में नाक, कान व गला के रोगियों को परामर्श तो मिलना शुरू हो गया था। अब ऑपरेशन की सुविधाएं भी शुरू हो गई हैं। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी कपिल को कान में परेशानी हो रही थी। इस पर वह मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग की ओपीडी में उपचार को पहुंचे, जहां पर सहायक आचार्य डॉ. नम्रता द्विवेदी ने जांच की, जिसमें कान के पर्दे में छेद पाया गया। उन्होंने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके साथ ही डॉ. द्विवेदी ने आवश्यक जांच व दवाइयां दीं, जिससे मवाद रुक गई। इसके साथ ही प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ल के निर्देशन में ईएनटी विभाग की टीम ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा है। अब मरीज पूर्व की तरह ही ठीक से सुनने लगा है। प्रधानाचार्य ने सहायक आचार्य डाॅ. नम्रता द्विवेदी, डाॅ. अनुपम मिश्रा, सीनियर रेजीडेंट डाॅ. श्रद्धा गुप्ता को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी।