फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   e sanjeevni healt benefits

ई संजीवनी एप पर घर बैठे पाए डाक्टर की सलाह

Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
e sanjeevni healt benefits
doctor.jpg - फोटो : doctor.jpg
ललितपुर। कोरोना काल में ई संजीवनी की स्वास्थ्य सुविधा लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस एप पर घर बैठे डाक्टर की सलाह व ओपीडी की सुविधा प्राप्त हो रही है। इस मामले में प्रदेश स्तर पर जनपद 12वें स्थान पर है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो अब तक 21908 ओपीडी ई संजीवनी से हुईं हैं, वहीं, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर 6933 ओपीडी ई संजीवनी से हुईं हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान मास्क लगाने और हाथ धोने के साथ ही अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी जा रही है, ऐसे में लोग टेक्नोलॉजी से जुड़ी इस स्वास्थ्य सुविधा का फायदा घर बैठे उठा रहे हैं। विभिन्न रोगों के इलाज के लिए ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा ई संजीवनी के जरिये प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

-----
ऐसे काम करता है ई संजीवनी एप
इस एप को प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद इस एप पर मोबाइल नंबर से नामांकन करना होगा। इसके उपरांत अपनी परेशानी चिकित्सक को बतानी होगी। यह पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से होती है। मरीज और चिकित्सक के बीच वर्चुअल समन्वय स्थापित होता है। ई संजीवनी का समय सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक है। इस ओपीडी में मरीज सिर्फ जनपद के ही नहीं, पूरे राज्य के किसी भी डॉक्टर से परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है प्रक्रिया।
सबसे पहले ई संजीवनी ओपीडी एप डाउनलोड करें, फिर इसे खोलकर मरीज रजिस्ट्रेशन पर जाएंगे। मोबाइल नंबर डालेंगे तो ओपीडी खुल जाएगा। अपना नाम, पता, उम्र, संबंधित रोग के डॉक्टर का विवरण भरना होगा। इसमें टोकन नंबर मिलेगा। इसके पश्चात मरीज को लॉग इन में अपना मोबाइल नंबर और टोकन नंबर डालना होगा। आपका नंबर आने पर सीधे वीडियो कालिंग से डॉक्टर से जोड़ा जाएगा। डॉक्टर से वीडियो के जरिए आप अपने रोग की जानकारी देंगे। डॉक्टर दवा भी मेसेज के जरिए लिखकर देंगे। यह प्रक्रिया ऑटो कनेक्टेड होती है। मंडल स्तर पर मेडिकल कॉलेज झांसी इसका सेंटर है।

-----
ई संजीवनी एप प्रदेश में साल 2019 में लांच हुआ था। जनपद में इसकी शुरुआत दिसंबर 2019 में हुई थी। इस सुविधा का लाभ लोगों ने कोरोना काल के वक्त ज्यादा उठाया है।
-गणेश, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर,डीसीपीएम ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed