फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dumping ground lalitpurr

डंपिंग स्थल ने रोका स्कूल का रास्ता

Fri, 05 May 2017 01:14 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 05 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
dumping ground lalitpurr
प्रशासन - फोटो : amar ujala
वार्ड नंबर सात मुहल्ला रामनगर में शहर भर का कचरा डंप किया जा रहा है। इस डंपिंग स्थल ने तो स्कूल के रास्ते को ही बाधित कर दिया है। इससे स्कूल में कक्षाओं की शुुरुआत ही नहीं हो सकी है। वहीं, जगह-जगह नाली बजबजा रही हैं। विवेक नगर के अंतिम छोर पर रहने वाले परिवार आज भी विकास की राह देख रहे हैं। इसके अलावा पेयजल की समस्या सिर चढ़कर बोल रही है।
विज्ञापन



वार्ड नंबर सात मुहल्ला रामनगर में हैंडपंप खराब होने और पाइप लाइन के अभाव में पेयजल संकट गहरा रहा है। लेखपाल कालोनी में कई इलाकों में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। यही स्थिति विवेक नगर के कई इलाकों की है। रामनगर और विवेक नगर में सफाई का बुरा हाल है। जगह-जगह नाली बजबजा रही हैं। इसी वार्ड में दो कांशीराम आवास कालोनी हैं। इसमें सफाई और पेयजल की समस्या बनी हुई है। नवीन कांशीराम आवास कालोनी के वाशिंदों को संपर्क मार्ग से लेकर बिजली, पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सालों पहले रामनगर के खाली प्लाट में कूड़े का डंपिंग स्थल बनाया गया था, जो अब बस्ती के मध्य में आ गया है। लेकिन, आज भी शहर का कचरा यहां डंप हो रहा है। इसका खामियाजा मुहल्ले के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। करीब चार साल पहले प्राइमरी स्कूल शताब्दी रामनगर का भवन बनाया गया था। इसकी कक्षाएं डंपिंग स्थल के कारण शुरू नहीं हो सकी हैं। वर्तमान में स्कूल भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। इससे न केवल शिक्षा विभाग का धन फिजूल खर्ची साबित हो रहा है। वहीं, मुहल्ले के बच्चों को समीप में शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

 
वार्ड के अधिकांश हैंडपंपों से पानी कम निकल रहा है। इस समय 48 में से आधे हैंडपंप खराब हैं। वहीं, लेखपाल कालोनी और विवेक नगर में भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। सफाई कर्मियों की कमी के चलते सफाई भी दुरुस्त नहीं रह पा रही है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था की भी स्थिति ठीक नहीं है। अधिशासी अधिकारी के समक्ष यह समस्या कई बार रखी, लेकिन उसका निस्तारण नहीं हुआ। उन्होंने वार्ड में पर्याप्त निर्माण होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती रजक, पार्षद

लेखपाल कालोनी में पाइप पेयजल की सुविधा मुख्य मार्ग के आसपास बने घरों में दी गई है। अंदर की ओर पाइप लाइन तक नहीं बिछाई गई है। मजबूरन, लोगों को अपने घरों में बोर कराने पड़ते हैं। लेकिन, गर्मियों में बोर से पानी निकलना कम हो जाता है। इससे पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है।

पाइप लाइन से कम ही पानी मिल पाता है। जो लोग घरों में मोटर लगाए हैं, वह पानी खींच लेते हैं। इससे पेयजल की समस्या बनी रहती है। कोई भी इसके समाधान के लिए प्रयास नहीं करता है।
कुसुम

देहरे बाबा मंदिर के पास सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आते हैं। जिस वजह से यहां की नालियां बजबजा रही हैं। कहीं दिन में रोड लाइट जलती है तो कहीं रात में अंधेरा पसरा रहता है। इससे लोगों में नगर पालिका के प्रति गुस्सा है।
जगदीश विश्वकर्मा

विवेक नगर के अंतिम छोर पर बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली का खंभा करीब आधा किमी दूरी पर लगा है। यहां रहने वाले लोगों ने स्वयं की व्यवस्था से लकड़ी के सहारे तार घरों तक पहुंचाए हैं। हर समय तार टूटने की चिंता बनी रहती है।

वर्ष 2008 में विवेक नगर में आवास बनवाया था, जिसके बाद से यहां के हालात नहीं बदले हैं। बारिश के दौरान जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सीसी रोड का निर्माण कराया गया है लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। नाली का भी निर्माण नहीं हुआ है। जिससे मच्छर बने रहते हैं, साथ ही खुले में शौच की भी समस्या बनी हुई है।
......
घर में व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। लेकिन आज तक शौचालय के लिए धन नहीं मिल सका है। मजबूरन, खुले में शौच के लिए जाने को विवश हैं।
अंजू देवी
.....
यहां हैं हैंडपंप खराब
गल्ला मंडी के सामने, पेट्रोल पंप के बगल में, हाईडिल कालोनी के सामने, कांशीराम आवास में पांच, लेखपाल कालोनी में दो, बसंत बिहार कालोनी में दो हैंडपंप खराब हैं । वहीं, बसंत बिहार कालोनी में कांशीराम कुशवाहा के घर के पास हैंडपंप में हैंडिल नहीं लगाया गया है।

.......
जिला प्रशासन से मांगी भूमि
सोलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। प्लांट के लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी गई है। इसके अलावा सफाई के लिए कर्मियों पर लगातार दवाब बनाया जा रहा है। कइयों से स्पष्टीकरण भी तलब किए गए हैं।
सुभाष जायसवाल
अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed