फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   due to silence priyanka angry with party leader

कांग्रेसियों की चुप्पी से खफा नजर आई प्रियंका गांधी

Sat, 30 Oct 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
due to silence priyanka angry with party leader
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
कांग्रेसियों की चुप्पी से खफा नजर आई प्रियंका गांधी
विज्ञापन

ललितपुर। खाद संकट से जूझ रहे किसानों की मौत और हंगामे के बाद भी कांग्रेसियों की चुप्पी से प्रियंका गांधी कुछ खफा नजर आई। उन्होंने प्रदेश से लेकर जनपदीय पदाधिकारियों को जहां नजरंदाज किया वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से नजदीकी दिखाई। गेस्ट हाउस से लेकर पाली तक पार्टी के जिलाध्यक्ष से भी उन्होंने बात नहीं की। निरीक्षण भवन के बाहर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कई प्रांतीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे लेकिन उन्होंने किसी से भी मुलाकात नहीं की। जाते समय कुछ महिला पदाधिकारियों ने जबरन मिलने की कोशिश की तो सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोक दिया।
किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही कांग्रेस की प्रदेश में अगुवाई कर रहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में करीब दो घंटे तक रहीं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के अलावा किसी भी कांग्रेसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित जनपदीय पदाधिकारी के अलावा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री शोभा राजे, सचिव रेखा राजा गौर, जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा बाहर ही खड़ी रहीं। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी इस बात से खफा नजर आई कि यहां खाद के लिए लाइन में लगे किसान और फांसी लगाकर किसान की मौत के बाद भी पार्टी के पदाधिकारियों उनके दुखदर्द को नहीं जाना। जिले से जाते समय भी उन्होंने किसानों के परेशान होने पर उनकी मदद करने का आह्वान पदाधिकारियों से किया। हालांकि जिलाध्यक्ष का दावा है कि वह मृतकों के परिजनों के घर गए थे और प्रशासन से भी उनके परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। फिलहाल कारण चाहे जो भी रहे हों पार्टी महासचिव ने किसी पदाधिकारी को तवज्जो तक नहीं दी। वह ग्रामीण क्षेत्र पाली में जाकर जरूर लोगों से मिलीं और उनका हाल जाना।
विज्ञापन

जिले में पहली बार आई प्रियंका को नहीं दिखी भीड़
जिले में पहली बार आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवानी के लिए स्टेशन से लेकर निरीक्षण भवन तक गिने चुने कांग्रेसी नेता ही नजर आए। माना जा रहा कि इसे भी उन्होंने गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत का कहना है कि रात में कार्यक्रम मिलने के कारण सभी को सूचित नहीं किया जा सका, जिन लोगों को जानकारी मिली वह जरूर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पान की खेती को नई तकनीक से जोड़ने पर की चर्चा
पाली क्षेत्र में पान की खेती की जानकारी के बाद प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से कहा कि पान को नई तकनीक से जोड़ा जा सकता है। इससे पान की खेती को लाभ मिल सकता है, इसके लिए प्रयास करें। उन्होंने जनपद के इतिहास के बारे में जानकारी ली और कहा कि वह यहां के पर्यटन स्थल देखने के लिए फिर आएंगी।
एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने की मुलाकात
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सुबह करीब 8.18 दोनों अधिकारी निरीक्षण भवन पहुंचे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

-------------
करीब साढ़े तीन घंटे जिले में रहीं कांग्रेस नेत्री
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 7.07 बजे यहां आईं और निरीक्षण भवन में करीब पौने दो घंटे तक रुकने के बाद 8.54 बजे पाली के लिए रवाना हो गईं। पाली से करीब 10.30 बजे वह झांसी के लिए कार से रवाना हुई। इस तरह जिले में करीब साढ़े तीन घंटे वह रुकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed