{"_id":"5eef9e4a8ebc3e43156ff65a","slug":"driving-licences-renewal-from-today-lalitpur-news-jhs169636687","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर लॉकडाउन में सहायक संभागीय कार्यालय में विभागीय कार्यों पर लगी रोक हटा ली गई है। कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कार्य 22 जून से शुरू हो जाएगा।
जिले में ढाई हजार ड्राइविंग लाइसेंसों की अवधि समाप्त हो गई है। हालांकि, इनमें एक हजार लर्निंग लाइसेंस की संख्या भी है। देश में फैली महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया। लॉकडाउन होने के बाद यातायात बंद कर दिया गया। इसमें लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा सके। कार्यालयों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए विभागीय कार्यों को बंद कर दिया गया।
शासन के निर्देश पर सहायक संभागीय कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण व आवेदन, एनओसी मिलने जैसे अनेक कार्य बंद हो गए थे। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तो विभाग के राजस्व को भी क्षति पहुंची।
विज्ञापन
हालांकि, शासन ने एक फरवरी को समाप्त हुई ड्राईविंग लाइसेंस की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इससे अवधि समाप्त हो चुकी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को राहत मिल गई और देर से लगने वाले शुल्क में भी छूट दे दी है।
ड्राइविंग लाइसेंस को मिली छूट
सहायक संभागीय कार्यालय में प्रतिमाह छह सौ ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आते हैं। इन्हें नवीनीकरण के लिए 30 सितंबर तक की अवधि का समय मिल गया है। बगैर विलंब शुल्क के जारी करा सकेंगे। इसके साथ ही एक हजार लर्निंग लाइसेंस स्थाई के लिए अटके हैं, जो स्थाई नहीं हो पा रहे हैं। इससे लगभग दस लाख रुपये का राजस्व प्रभावित हो गया है।
शासन ने 22 जून से कार्यालय में काम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें ड्राइविंग लाइसेंसों का नवीनीकरण शुरू हो सकेगा। इसके साथ ही जिनका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है, वह प्रक्रिया को अपनाकर जारी करा सकेंगे। वाहनों की एनओसी भी मिल सकेगी।
- सुरेंद्र अग्रवाल, प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी/यात्रीकर अधिकारी