{"_id":"663d33b0857aa7b52b075dc4","slug":"drinking-water-crisis-there-was-a-queue-of-coaches-at-the-hand-pump-the-whole-day-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114443-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट : पूरे दिन हैंडपंप पर लगी रही डिब्बों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट : पूरे दिन हैंडपंप पर लगी रही डिब्बों की कतार
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बिजली की लगातार हो रही ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या ने पेयजल आपूर्ति की भी चाल बिगाड़ दी है। बुधवार के दिन बिजली की ट्रिपिंग से जल संस्थान के 13 एमएलटी सीडब्ल्यूआर के पंप हाउस की दो मोटरें खराब हो गई थीं। इससे लोअर जोन की कसाई मंडी में पानी नहीं भरी जा सकी। इसके चलते लोअर जोन के सभी मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। लोग सुबह पानी के लिए नल आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद न आने पर कुछ ने हैंडपंप की ओर रुख किया तो कई टैंकर आने का इंतजार करने लगे।
शहर में पेयजल आपूर्ति को दो जोन में बांटा गया है। इनमें अपर जोन से मोहल्ला आजादपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, चंडी मंदिर के आसपास व नेहरू नगर आदि मोहल्लों को आपूर्ति होती है। वहीं, लोअर जोन से मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, रैदासपुरा में आपूर्ति की जाती है। इसमें लोअर जोन की टंकी में 13 एमएलडी पंप हाउस से सप्लाई की जाती है। इसके लिए पंप हाउस में छह मोटरें लगी हुई हैं।
बुधवार को बिजली की लगातार हुई ट्रिपिंग से जल संस्थान के 13 एमएलडी के पंप हाउस की दो मोटरें खराब हो गईं। इससे सीडब्ल्यूआर से पानी टंकी में नहीं पहुंच सका। टंकी न भरने से लोअर जोने के सभी मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। सुबह लोग नलों से पानी आने का इंतजार करते रहे। इस पर देर तक नल न आने पर कुछ लोग बर्तन लेकर हैंडपंप से पानी भरने के लिए पहुंचे। देखते ही देखते हैंडपंप पर कतार लग गई। लोगों को बारी आने के लिए अधिक देर तक इंतजार करना पड़ा। पुरानी बजरिया हैंडपंप पर अधिक लोगों की कतार लग गई। वहीं, राम भवन स्कूल के पास और वंशीपुरा में लगे हैंडपंप पर अधिक भीड़ जुट गई। स्थिति यह रही कि इन मोहल्लों में बड़ों के साथ बच्चे भी पानी के बर्तन लेकर जुटाते रहे। वहीं, कई लोग हैंडपंप अधिक दूर होने के चलते साइकिल पर डिब्बा लादकर भरते नजर आए। पूरे दिन छह मोहल्लों में पानी की दिक्कत बनी रही।
विज्ञापन
13 एमएलडी पंप हाउस की मोटरें खराब होने से टंकी नहीं भर सकी। इससे लोअर जोन में आपूर्ति बाधित रही। अब मोटरों को ठीक करा दिया गया है। शुक्रवार को पानी की सप्लाई सुचारू हो जाएगी। - शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान