Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dream of a 50-bed hospital remains unfulfilled; health services are running with just five beds.

Lalitpur News: 50 बेड अस्पताल का सपना अधूरा, पांच बेड के सहारे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 09 Jul 2026 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dream of a 50-bed hospital remains unfulfilled; health services are running with just five beds.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। तहसील मुख्यालय पाली में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निर्मित 50 बेड का फील्ड अस्पताल आज भी अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार अस्पताल भवन निर्माण के वर्षों बाद भी पूर्ण सुविधाओं के साथ संचालित नहीं हो सका है। वर्तमान में अस्पताल महज पांच बेड और एक चिकित्सक के सहारे संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को अपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
कस्बा पाली के लोग लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करते आ रहे थे। वर्ष 2010 में यहां अस्थायी अर्बन हेल्थ पोस्ट की स्थापना की गई थी, जहां एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स के सहारे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती थीं। सीमित संसाधनों के कारण मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का फील्ड अस्पताल बनाया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराने की योजना थी। भवन निर्माण पूरा होने के बावजूद अस्पताल लंबे समय तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अप्रैल 2025 को मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे के निरीक्षण के दौरान धर्मशाला में संचालित अर्बन हेल्थ पोस्ट में स्थानाभाव मिलने पर नवनिर्मित भवन में अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं का विस्तार अब तक नहीं हो सका।
वर्तमान में अस्पताल में केवल एक चिकित्सक तैनात हैं और पांच बेड का वार्ड संचालित किया जा रहा है। यहां सामान्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधा ही उपलब्ध है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गंभीर या विशेष रोगों से पीड़ित मरीजों को महरौनी, तालबेहट, ललितपुर या झांसी का रुख करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। तहसील मुख्यालय के अलावा आसपास के करीब दस किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामीण भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं, लेकिन संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण उन्हें निराश होना पड़ रहा है।
------------------------------

फोटो --31
50 बेड के फील्ड अस्पताल को सभी आवश्यक सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ के साथ संचालित किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
मनीष कुमार तिवारी, अध्यक्ष, नगर पंचायत पाली
-------------------------
फोटो -32
अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है। मरीजों को केवल सामान्य उपचार मिल पाता है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जल्द की जानी चाहिए।
मुकेश कुमार, स्थानीय निवासी :

------------------------
फील्ड अस्पताल के लिए मानक के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की मांग शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर नियुक्तियां कराकर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed