फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drainage will be done along with cleaning of drains

Lalitpur News: नालियों की सफाई के साथ कराई जाएगी जल निकासी

Tue, 02 Apr 2024 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Drainage will be done along with cleaning of drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चोक पड़ी नालियाें की सफाई के साथ जगह-जगह जल भराव से मुक्ति दिलाई जाएगी। सोमवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सीएमओ कार्यालय परिसर में किया गया, इसमें कई विभाग मिलकर बीमारियों से बचाव करेंगे।

सीएमओ ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। नोडल अधिकारी डाॅ. आरएन सोनी ने कहा कि सभी विभागों की साप्ताहिक रिपोर्ट का संकलन व मूल्यांकन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डाॅ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को वेक्टर व जलजनित रोगों से बचाव व रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश जौहरी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू आदि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र में नगर विकास विभाग व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग नालियों की साफ-सफाई व फागिंग कराएंगे। साथ ही गड्ढों को भरेंगे और यदि जलजमाव है तो उसकी निकासी कराएंगे। इस दौरान एसीएमओ डाॅ. वीरेंद्र सिंह, डीसीएमओ डाॅ. अमित तिवारी, डॉ. राजेश भारती, सफाई निरीक्षक जितेंद्र तिवारी, एसएमओ डब्लूएचओ डाॅ. सुमित बघेल, डीएमसी यूनीसेफ ज्योति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---

दस से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान
दस्तक अभियान में आशाएं व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर बुखार, खांसी, जुकाम (आईएलआई), क्षय रोगी, कुष्ठ रोगी, कुपोषित बच्चों व मच्छर प्रजनन वाले घरों की सूची बनाएंगीं। साथ ही आभा आइडी बनाएंगी। संचारी रोगों व लू से बचाव के प्रति परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी देंगी। संदिग्ध क्षय रोगियों को चिह्नित करने के बाद रोग की पुष्टि होने पर संबंधित आशा को इंसेंटिव के रूप में 500 रुपये प्रति मरीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव का करें उपाय
सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए हर सप्ताह कूलर का पानी बदलते रहें। टायर व गमलों में पानी एकत्रित न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। नियमित मच्छरदानी का उपयोग करें। दरवाजों व खिड़कियों में जाली लगवाएं, बुखार आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed