फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drain in Talabpura to be constructed at a cost of 18.17 lakh; work inaugurated with a groundbreaking ceremony.

Lalitpur News: 18.17 लाख से बनेगा तालाबपुरा में नाला, भूमि पूजन कर कराया शुभारंभ

Tue, 09 Jun 2026 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drain in Talabpura to be constructed at a cost of 18.17 lakh; work inaugurated with a groundbreaking ceremony.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर के वार्ड संख्या-20 स्थित तालाबपुरा मोहल्ले में प्रस्तावित नाला एवं नाली निर्माण कार्यों का सोमवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड पार्षद और नगर पालिका की टीम के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों, सड़कों की स्थिति और साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शनि मंदिर के समीप नाला निर्माण एवं मरम्मत कार्य लगभग 18.17 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा शारदा माता मंदिर के पास नाला निर्माण तथा सिंचाई विभाग कॉलोनी से तालाबपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर नाली निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अवर अभियंता निधि पांडेय और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वार्ड पार्षद जगदीश यादव, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक रमाकांत तिवारी, अमित कुमार (रिंकू) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed