फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   drain choked in goving nager

ग०ोविंद नगर में बजबजा रही नाली, पुलिया भी चोक

Tue, 26 May 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
drain choked in goving nager
गोविंदनगर में चोक पड़़ी नाली - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 23 रावतयाना प्रथम के गोविंद नगर में तबस्सुम मस्जिद के पास साफ-सफाई के अभाव में नाली बजबजा रही हैं। पुलिया भी चोक हैं, जिस वजह से नाली का गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद भी शहर के एक छोर पर बसे रावतयाना प्रथम वार्ड में साफ-सफाई की समस्या बनी हुई है। इसी वार्ड के मोहल्ला गोविंद नगर में तबस्सुम मस्जिद के पास सफाई के अभाव में नाली बजबजा रही हैं।ा नालियों में भरा गंदा पानी दुर्गंध छोड़ने लगा है। इतना ही नहीं, पुलिया के चोक होने से भी गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। वर्तमान में नाली का गंदा पानी सड़क से होकर बह रहा है। इसके अतिरिक्त खाली प्लॉट में भी कचरा फैला रहता है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस मोहल्ले में सफाई कर्मी कम ही नजर आते हैं। जब कभी सफाई कर्मियों से सफाई के लिए कहा जाता है तो वे उसे नजरअंदाज कर निकल जाते हैं। इस तरह से वार्ड में सफाई की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले की कई गलियों में नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इस कारण गंदे की पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती है। यदि कच्ची नालियों को पक्का करा दिया जाए तो मोहल्ले में सफाई की समस्या का समाधान हो जाएगा।
- रिक्की
नालियों पर आवाजाही के लिए पुलिया बनाई गई है, उनके नीचे ठीक से सफाई नहीं होती है। इस वजह से नालियों का पानी अवरूद्घ हो जाता है। बारिश के दिनों में इससे जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- आसिफ
सड़क पर वर्षो पहले पेबरब्रिक्स बिछाए गए थे, जो अब कई जगहों पर धंसक गए हैं, जिससे सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। पुलियों की हालत भी देखते ही बनती है। मोहल्ले में कई सड़कों के पुन: निर्माण की आवश्यकता है।
- इरशाद बेग
इन दिनों पूरे देश में कोरोना महामारी फैली हुई है, इसके बाद भी मोहल्ले की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लोगों में कोरोना महामारी फैलने को लेकर चिंता बनी हुई है। क्षेत्र की उचित साफ-सफाई कर उसे सैनेटाइज कराया जाए।

- मुकीम खान
प्रतिदिन सफाई कर्मी जाते हैं और सफाई की जाती है। लेकिन, स्थानीय लोग ही नाली में कचरा डाल देते हैं, जिससे सफाई नहीं रह पा रही है।
- जहीर अली रानू, सभासद, रावतयाना प्रथम
मोहल्ला गोविंद नगर में यदि साफ-सफाई की समस्या है तो सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका

गोविंदनगर में सड़क पर भरा नाली का पानी

गोविंदनगर में सड़क पर भरा नाली का पानी- फोटो : LALITPUR

गोविंदनगर में चोक नाली सड़क पर भरा पानी

गोविंदनगर में चोक नाली सड़क पर भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed