फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DPR ready, tourist places waiting for development

ललितपुर में पर्यटन स्थलों के लिए 18 स्थानों को किया गया चयनित

Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
DPR ready, tourist places waiting for development
ललितपुर। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जनपद के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम के निर्देश पर जिले के 18 प्रमुख स्थलों की सूची और डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेज दी गई है। अब शासन से मुहर लगने का इंतजार है। इसमें कनकद्दर पर्यटन स्थल का 96 लाख रुपये से विकास होना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जनपद में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। विंध्याचल की तलहटी होने के कारण यहां पर कई प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं। इन पर्यटन स्थ्लों को विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जिला प्रशासन सजग दिखाई दे रहा है। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 18 पर्यटक स्थलों का चयन किया गया है। इनमें कई ऐसे स्थान शामिल हैं, जिसमें कम धनराशि में विकास हो जाएगा। जिससे सैलानी वहां पहुंच सकेंगे। इन स्थानों में तालबेहट का किला, बार का चंदन वन, मदनपुर का वन क्षेत्र, पांडववन, पाली का नीलकंठेश्वर मंदिर, देवगढ़, मुचकुंद गुफा, अमझराघाटी, बंट का च्यवन आश्रम का झरना, कनकद्दर वॉटरफॉल, रणछोरधाम, दूधई, चांदपुर-जहाजपुर को चयनित किया गया है। इनकी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। आने वाले दिनों में शहर में प्रवेश करने पर होर्डिंग व बोर्ड दिखेंगे। जो यहां के पर्यटक स्थलों की ओर लोगों को आकर्षित करेंगे। वहीं अमझराघाटी के पास पहाड़ी पर स्थित प्राकृतिक जलप्रपात का विकास करने के लिए 96 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई। जल्द ही यहां काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दर्शनीय बांध भी पर्यटक स्थल में चयनित
जिलाधिकारी ने जिले में स्थित पर्यर्टक स्थलों को देश-प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इन क्षेत्रों का विकास करने की योजना बनाई है। इसके साथ साथ जनपद के बांधों राजघाट बांध, माताटीला बांध, जमडार बांध व जाखलौन पंप कैनाल को भी दर्शनीय स्थलों में जोड़े जाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों को रोजगार के साधन होंगे उपलब्ध
जिले में पर्यटन से रोजगार के लिए असीम संभावनाएं है। प्रकृति ने जनपद को नैसर्गिक स्थलों से मालामाल किया है। जनपद के पर्यटक स्थलों को चिह्नित कर इसके जरिए क्षेत्रीय लोगों का रोजगार का साधन उपलब्ध कराया जाएगा।

जनपद में पर्यटन को बढावा देने के लिए यहां स्थित प्रमुख पर्यटक स्थलों को चयनित कर एक सूची तैयार की गई है। इन पर्यटन स्थलों के विकास करने को डीपीआर तैयार करवाकर शासन को भेजी गई है। शासन की मंशानुसार इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। -आलोक सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed