फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dowry harassment case filed against five including husband on court orders

Lalitpur News: कोर्ट के आदेश पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Sat, 04 Nov 2023 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against five including husband on court orders
मायके से अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग रहे थे चार पहिया वाहन व रुपया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर प्रताड़ित करने का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज किया है।

थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी शीतल ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 11 मार्च 2023 को उसकी शादी इंजीनियर अनिल निवासी प्रगति बिहार गोले का मंदिर ग्वालियर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, पति अनिल, सास निर्मला, जेठ मुकेश, जिठानी सोनम, देवर अनिकेत निवासी प्रगति बिहार गोले का मंदिर ग्वालियर कम दहेज मिलने का ताना देकर परेशान करने लगे, साथ ही मायके से चार पहिया कार न लाने और खाली पड़े प्लाट में मकान बनवाने के लिए पैसा न देने की बात करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 27 जुलाई 2023 की रात को आरोपी ससुरालीजनों ने उससे सभी जेवरात व नकदी छीन ली और एक कमरे में बंद करके मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िका ने अपने मायके फोन करके घटना के बारे में बताया तो उसका भाई व अन्य परिजन उसकी ससुराल पहुंचे और वह उनके साथ अपने मायके आ गई थी। 15 सितंबर को उसके परिवार वालों ने तुवन मंदिर पर पंचायत जोड़ी। इसमें सभी ससुरालीजन भी आए। यहां आरोपी ससुरालीजनों ने उसके परिवार वालों से झगड़ा किया और मारपीट को आमादा हो गए थे। घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed