{"_id":"5803d3384f1c1b6c6128fd33","slug":"donation-can-be-dropped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान बन सकता जीवनदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान बन सकता जीवनदान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
blood donation
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 127 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का आयोजन रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहीं पड़ता, बल्कि स्फूर्ति आती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.प्रताप सिंह ने कहा कि ललितपुर जनपद रक्तदान के मामले में अव्वल है। यहां खून की कमी से किसी की भी मृत्यु नहीं हो सकती है।
सीएमएस डा.एसके वासवानी ने बताया कि समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन होना आवश्यक है। इसी क्रम में डा.जेएस वक्सी ने शासन द्वारा मानसिक दिव्यागों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह को मनाने के लिए शिविर में उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। वहीं महावीर नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष अरविंद जैन ने बताया कि लोगों को निर्धन लोगों की सेवा के लिए बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विनय ताम्रकार ने किया।
विज्ञापन
शिविर में डा.अमर चौधरी, सुरेंद्र नारायण शर्मा, अजय बरया, हरीबाबू शर्मा, बीके अग्रवाल, ओमकार सिंह, रवि चुनगी, जावेद खान, विजय बुंदेला, रुपनारायण विश्वकर्मा, रिचा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सुषमा सिंह, संध्या सराफ, प्रीति जैन, अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।