फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Donating keeps the fame alive for ages: Chandreshwar Giri

दान करने से युगों तक रहती है यश कीर्ति : चंद्रेश्वर गिरि

Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Donating keeps the fame alive for ages: Chandreshwar Giri
ललितपुर। सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लक्ष्य में बुधवार को श्रद्धालुओं ने 10 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाया। रुद्रमहायज्ञ में पूजन प्रधान यजमान हरिशंकर साहू व सहयजमान गिरीश शर्मा ने किया। यज्ञाचार्य सहित वैदिक ब्राह्मणों ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

धर्मसभा में चंडीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। दान का बड़ा महत्व है। दान करने से मनुष्य की यश व कीर्ति युगों-युगों तक रहती है। दानवीर कर्ण व राजा बलि को उनकी दानशीलता के कारण जाना जाता है। यज्ञ, दान तथा तप इन तीन सत्कर्मों को कदापि नहीं छोड़ना चाहिए। यज्ञ, दान, तप मनुष्यों को पवित्र व पावन बनाने वाले हैं। श्रद्धा एवं सामर्थ्य से दान के सत्य स्वरूप को जानकर किया गया दान लोक-परलोक दोनों में ही कल्याण करने वाला होता है। संपूर्ण फल की प्राप्ति सत्पात्र को दान देने से ही होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दरिद्रता को दूर करने का अमोघ अस्त्र है दान। दानशील पुरुष या स्त्री किसी भूखे, प्यासे, तिरस्कृतों का पालन-पोषण करके उन्हें तृप्त करते हैं तो वो सदा प्रसन्नता को प्राप्त करते हैं। वे सदा ही अपने जीवन में आनंदित रहते हैं। पुराणों में धन की तीन गति बताई गई है। दान, भोग और नाश। जो व्यक्ति धन का दान व भोग नहीं करता, उसकी तीसरी गति अर्थात नाश होता है। कथा के दौरान धूमधाम से गोवर्धन उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed