फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM invigilator for goshala

जिलाधिकारी ने गोशाला का किया निरीक्षण

Fri, 10 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
DM invigilator for goshala
कैप्सन - गोशाला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बृहस्पतिवार को डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कारी पहाड़ी गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में जानवरों को और खाना देने, अलाव की संख्या बढ़ाने और दो नए शेड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गोशाला के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार श्रीकृष्ण से वहां पर रहने वाले जानवरों के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि गोशाला में 12 सौ जानवर हैं। डीएम ने पूरी गोशाला को घूमकर वहां की साफ-सफाई, गायों के खाने, ठहरने और पीने के पानी की व्यवस्था देखी। वहां कार्यरत चिकित्सक के बारे में जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक डा. प्रशांत नायक प्रतिदिन आते हैं। निरीक्षण के दौरान गायों के शेड तीन तरफ से बंद मिले। उन्होंने शडों को चारों ओर से बंद करने, दो नए शेड बनाने और जानवरों के खाने में चूनी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलते मिले, उन्होंने सर्दी को देखते हुए अलाव की संख्या बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर, तहसीलदार श्रीकृष्ण, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed