फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM Cracks Down on Absent Officers; Orders Withholding of Salaries

Lalitpur News: गैरहाजिर अफसरों पर डीएम सख्त, वेतन रोकने का आदेश

Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
DM Cracks Down on Absent Officers; Orders Withholding of Salaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सदर तहसील में डीएम सत्यप्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। बिना सूचना के संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहने वाले डिप्टी आरएमओ व सहायक अभियंता, जलनिगम, नगरीय क्षेत्र का वेतन रोकने संबंधी आदेश डीएम ने दिए ।
सदर तहसील में डीएम ने 35 शिकायतें सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर पांच मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डिप्टी आरएमओ चामुंडा प्रसाद पांडे और जल निगम (नगरीय) के सहायक अभियंता अवनीश मिश्र के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अधिकांश फसलें कट चुकी हैं और खेत खाली हैं। ऐसे में सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लेखपालों के माध्यम से अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य जल्द पूरा कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सुनील भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मड़ावरा में एसडीएम मदन मोहन गुप्ता, महरौनी में एसडीएम रजनीश वाजपेई, पाली में एसडीएम निशांत तिवारी और तालबेहट में एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
ये रहे प्रमुख प्रार्थनापत्र
-ग्राम सतगता की महिलाओं ने गांव में शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। डीएम ने आबकारी निरीक्षक को मौके पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
-नेहरू नगर निवासी कुसुम ने दबंगों द्वारा घर और आम रास्ते पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। डीएम ने राजस्व और पुलिस टीम को जांच कर अवैध निर्माण रुकवाने व दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

-महरौनी क्षेत्र के किसानों ने ओलावृष्टि से फसल खराब होने की शिकायत की। वहीं, ग्राम ऐरा के किसान कल्याण सिंह ने बिजली लाइन से निकली चिंगारी से फसल जलने पर मुआवजे की मांग की। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश दिए।
-छात्रा पावनी समेत अन्य ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद श्रेणी सुधार परीक्षा फॉर्म समय पर न भरवाने और पक्षपात का आरोप लगाया। डीएम ने डीआईओएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
--------------------------
संपूर्ण समाधान दिवस में यह प्रार्थनापत्र

तहसील का नाम- कुल प्रार्थनापत्र - कुल निस्तारित



ललितपुर - 35 - 05

तालबेहट - 83 - 07



महरौनी - 46 - 05

मड़ावरा - 20 - 03



पाली - 20- 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed