फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DM changed RO and ARO, new officers got responsibility

Lalitpur News: डीएम ने बदले आरओ और एआरओ, नए अफसराें को मिली जिम्मेदारी

Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM changed RO and ARO, new officers got responsibility
ललितपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर पूर्व में बनाए गए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बदलते हुए नए निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूर्व में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया था। जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए पूर्व में बनाए गए रिटर्निंग ऑफिसर उपजिलाधिकारी सदर के स्थान पर उपायुक्त एनआरएलएम नीरज श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तालबेहट में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एसडीएम तालबेहट के स्थान पर डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, नगर पंचायत महरौनी में एसडीएम महरौनी के स्थान पर जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत और नगर पंचायत पाली में एसडीएम पाली के स्थान पर अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड मनमोहन सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ पूर्व में आरओ बनाए गए जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती के स्थान पर बीडीओ बार आलोक कुमार, एआरओ बनाए गए। तहसीलदार ललितपुर के स्थान पर जेई आरईएस बार विवेक कुमार द्विवेदी, एडीसीओ रामायण यादव के स्थान पर एडीओ आईएसबी मड़ावरा अमित जैन को नियुक्त किया गया है। एआरओ बनाए गए ओपी यादव के स्थान पर जिला श्रम अधिकारी डीपी अग्रहरि, कौंशलेद्र प्रताप के स्थान पर सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड तृतीय सुनील कुमार, रमेश ओझा के स्थान पर धीरज कुमार सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम को एआरओ नियुक्त किया गया है।

पूर्व में एआरओ बनाए गए रमेश कुमार गुप्ता एआरसीएस के स्थान पर खंड विकास अधिकारी मड़ावरा सौरभ बर्नवाल, तहसीलदार पाली के स्थान पर दीपक कुमार सहायक अभियंता लघु सिंचाई को एआरओ बनाया गया है। एआरओ बनाए गए आरईएस बिरधा में तैनात अवर अभियंता बजेंद्र सिंह के स्थान पर शाश्वत राज सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग को नियुक्त किया गया है। तहसीलदार तालबेहट के स्थान पर जेपी खरे सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी और तहसीलदार महरौनी के स्थान पर सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई सतीश कुमार जैन को एआरओ बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नव नियुक्त किए गए सभी निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्रों का भी वितरण किया है। सभी आरओ, एआरओ नामांकन से मतगणना तक चुनाव संबंधी सभी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed