ललितपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 नवंबर तक चलने वाले निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विशेष अभियान दिवस पर डीएम आलोक सिंह ने महरौनी विधानसभा क्षेत्र के श्री चंद्रभानु गुप्ता इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्होरी बहादुर सिंह के समस्त मतदेय स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदेय स्थल में समाहित क्षेत्र के 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र समस्त व्यक्तियों के फार्म-6 अनिवार्य रूप से भरकर जमा कराए जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, स्थानीय लेखपाल, अनिल दीक्षित ओएसडी कैंप कार्यालय एवं समस्त बीएलओ मौजूद रहे।
इधर, अपर जिलाधिकारी गुलशन ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम-वीघाखेत, लखनपुरा और बांसी में स्थित समस्त मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जहां पर बीएलओ द्वारा गरुड़ एप संचालन के संबंध में जानकारी ली। प्रत्येक बूथ पर पुनरीक्षण की अवधि में 12-15 फार्म-6 प्राप्त करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।