फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   disturbed father suicide

किसान ने की आत्महत्या

Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
disturbed father suicide
suicide - फोटो : suicide
ललितपुर। गरीबी और कर्ज के दलदल में फंसे थाना जखौरा इलाके के एक किसान ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की सात बेटियां हैं, जबकि वह पांच बहनों का इकलौता भाई था। महज डेढ़ बीघा जमीन के भरोसे वह किसी तरह परिवार की गुजर - बसर कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की हालत देख क्षेत्र के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

जखौरा कस्बा निवासी रज्जू अहिरवार के पुत्र कूरे (40) ने रविवार की दोपहर तकरीबन दो बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार को सुन आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए और आनन - फानन में कूरे को जखौरा के अस्पताल में लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृृतक के जीजा दयाराम ने बताया कि मृतक पांच बहनों में अकेला भाई था। बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक की सात बेटियां भी हैं। किसान क्रेडिट कार्ड का उस पर ढाई लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज को लेकर वह हमेशा परेशान रहता था। इसके अलावा हाथ में सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन थी, जिससे परिवार की गुजर - बसर मुश्किल हो रही थी। इन्हीं सभी चिंताओं और गरीबी के चलते कूरे ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही बेटी की कर पाया था शादी
मृतक किसान की सात बेटियां हैं, लेकिन वह इनमें से सबसे बड़ी बेटी के ही हाथ पीले कर पाया था। उसे अन्य बेटियों की शादी की भी चिंता रहती थी, परंतु इसके लिए उसके पास पैसे नहीं थे। किसान की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed