{"_id":"5da381938ebc3e01830a2586","slug":"district-women-hospital-get-awared-lalitpur-news-jhs1502469160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मिला कायाकल्प अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मिला कायाकल्प अवार्ड
विज्ञापन
लगातार अव्वल आने पर जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्य
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल को स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरने पर केंद्र सरकार ने ‘कायाकल्प अवार्ड’ से सम्मानित किया है। पुरस्कार से जिला महिला अस्पताल को तीसरी बार सम्मानित किया गया। यह पहला अस्पताल है, जिसने लगातार तीन बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया है।
अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने व स्वच्छता के मानकों पर खरा उतरने पर कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। जनपद का जिला महिला अस्पताल लगातार तीन वर्षों से यह अवार्ड हासिल कर रहा है। इस अवार्ड के लिए शासन द्वारा मानक तय किए गए हैं। इनमें अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर होना चाहिए। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता होना। भर्ती मरीज को उपचार की सुविधा ठीक तरह से मिलनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। आदि अन्य मानक होने पर अस्पताल का चयन किया जाता है।
इसके लिए प्रदेश स्तरीय टीम निरीक्षण करती है। इसके बाद पुन: दूसरी टीम के माध्यम से मानकों की जांच की जाती है। जिसमें सफल होने पर अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया जाता है। जिला महिला चिकित्सालय यह अवार्ड लगातार तीन वर्षों से हासिल कर रहा है। इस कारण यह अस्पताल देश का पहला अस्पताल बन गया है, जो लगातार तीन वर्ष तक कायाकल्प अवार्ड हासिल कर रहा है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्घन ने देेश के कई अस्पतालों को कायाकल्प अवार्ड से नवाजा है, जिसमें जिला महिला अस्पताल भी शामिल है।