{"_id":"66412f509c080f94e809f6e6","slug":"district-hospital-drinking-water-problem-solved-water-coolers-installed-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114576-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : पेयजल समस्या दूर, लगाए गए वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : पेयजल समस्या दूर, लगाए गए वाटर कूलर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना होगा। अस्पताल प्रशासन ने यहां दो वाटर कूलर लगवा दिए हैं।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी व दवा वितरण कक्ष के पास पानी की सुविधा नहीं थी। मरीज व तीमारदार ठंडे पानी के लिए भटकते रहते थे। अस्पताल के प्रथम तल व द्वितीय तल पर स्थित चार वार्डों में भी पानी की सुविधा नहीं थी। दिन में तो मरीज व तीमारदार पानी लेने के लिए नीचे आ जाते थे, लेकिन रात में पानी लेने जाने में दिक्कत होती थी। अकेले मरीजों को पानी जुटाना तक मुश्किल हो जाता था।
इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने पांच मई को पेज नंबर दो पर ''प्यास बुझाने को भटक रहे मरीज, तीमारदार'' शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जिला अस्पताल प्रशासन ने पहल की। अब अस्पताल परिसर के द्वितीय तल पर स्थित वार्ड के बाहर एक वाटर कूलर स्थापित करा दिया गया है। इसमें पानी की कमी न हो, इसके लिए अलग से लाइन डाल दी गई है। इससे अब चारों वार्ड के मरीजों को ठंडे पानी की सुविधा कर दी गई है। वहीं दवा वितरण कक्ष के गेट के बाहर व इमरजेंसी मार्ग में एक नया वाटर कूलर रखवा दिया गया है। इससे अब भूतल पर परिसर के बाहर भी पानी की समस्या दूर हो गई है।
-- -
अस्पताल परिसर में द्वितीय तल पर नया वाटर कूलर लगवा कर अलग से लाइन डाल दी गई है। अब पानी की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही इमरजेंसी के पास भी एक वाटर कूलर लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. डी नाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज