फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Discount on electricity along with cheap fertilizers, seeds and pesticides

Lalitpur News: सस्ती खाद, बीज और कीटनाशक के साथ बिजली में मिले छूट

Wed, 31 Jan 2024 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Discount on electricity along with cheap fertilizers, seeds and pesticides
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। कुदरत की मार से बेहाल किसान महंगी खाद, बीज, कीटनाशक दवाएं और बिजली के बढ़ते दाम से परेशान हैं। उनका कहना है कि सरकार किसानों की दोगुनी आय का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि फसल की लागत मुश्किल से निकल पा रही है। सरकार केंद्रीय बजट में खाद-बीज सस्ता करने के साथ बिजली में छूट दे तो छोटे किसानों को भी राहत मिल जाए। बीमा कंपनी फसल बीमा की किस्त तो काट लेती है, लेकिन इसका फायदा नहीं मिलता। फसलों का नुकसान होने पर सर्वे में कई शर्तें लगा देती है, इससे अधिकांश किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाता। किसानों ने तहसील स्तर पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने का भी सुझाव दिया। पेश है बजट को लेकर किसानों की उम्मीदों के अंश।

--------
बजट में खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं के दाम करने का प्रावधान होना चाहिए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।-मुरारी दुबे
----------
बिजली के बढ़ते दाम से खेत की सिंचाई महंगी पड़ रही है। सरकार किसानों को कनेक्शन पर सस्ती बिजली उपलब्ध कराए।-रामसेवक
----------
फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की सरकार व्यवस्था करे, जिससे किसानों को नुकसान की भरपाई हो सके।-मानसिंह
---------
क्रय केंद्रों पर फसल की बिक्री और भुगतान की व्यवस्था में सरलीकरण के साथ तत्काल भुगतान की व्यवस्था होनी चाहिए।-मुकेश कुमार

----------
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाने का प्रावधान बजट में करना चाहिए, जिससे हर किसान उपकरण खरीद सके।-गौरव विश्वकर्मा
---------
किसानों को खाद, बीज और बिजली कनेक्शन पर छूट का प्रावधान होना चाहिए, जिससे फसल की लागत कम हो सके।- जगदीश सिंह, हर्षपुर
---------
सरकार प्रत्येक जनपद में कृषि महाविद्यालय की स्थापना कराने का प्रावधान करे, जिससे किसान अपने बच्चों को उच्च शिक्षा कृषि से दिला सकें।-
भगवान सिंह यादव

---------
किसान फसल बीमा का सरलीकरण हो, जिससे फसल का नुकसान होने पर तत्काल मुआवजा मिल सके।-भारत सिंह, धौजरी

---------
सरकार किसानों की दोगुनी आय का दावा तो कर रही है, लेकिन किस तरह होगी, इसका जिक्र नहीं है। बजट में ऐसा प्रावधान हो कि दोगुनी आय हो सके।-सुरेंद्र सिंह

-----------
सहकारी योजनाओं से अधिकांश किसान वंचित हैं। सरकार बजट में किसानों के लिए सरलीकरण नीति अपनाए।-सुम्मेर सिंह, महरौनी
-------
योजनाओं का लाभ पाने के लिए नियम सरल किए जाएं और बजट भी बढ़ाया जाए, जिससे किसान लाभान्वित हो सकें।-जाहर सिंह बघेल, महरौनी

----------
किसानों की परेशानी को देखते हुए डीएपी के रेट कम करना चाहिए, इससे फसल की लागत को घटाया जा सकता है।-विंद्रावन कुशवाहा, मड़ावरा
---------
ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सुविधा में सुधार हो, जिससे सरकारी योजनाओं में किसान ऑनलाइन आवेदन समय से कर सकें।-हरीराम विश्वकर्मा, कारीटोरन
---------
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि महाविद्यालय व इंटर में कृषि की कक्षाएं लगवाने की जरूरत है, इससे किसान अपने बच्चों को कृषि से स्नातक व परास्नातक करा सकें।-
जसवंत सिंह तोमर, मड़ावरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed