फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   disbalence van

जीवनशाह तिराहे पर वाहन ‘कराहे’

Fri, 24 Nov 2017 01:33 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Fri, 24 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
disbalence van
van jam - फोटो : demo
जीवनशाह तिराहे पर अहिल्याबाई की प्रतिमा के पास बेतरतीब वाहन खड़े होने के कारण यहां दिन भर जाम लगा रहता है। सड़क पर सरपट दौड़ने वाले वाहन यहां रेंगते नजर आते हैं। यह स्थिति आम दिनों में यहां नहीं रहती है। भाजपा का चुनाव कार्यालय खुलने के बाद यहां परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने कुछ लोगों ने नियमित अपने वाहन खड़े करना शुरू कर दिया है। इस वजह से ये चौड़ी सड़क संकरी हो गई है। स्थिति यह है कि बेतरतीब खड़े इन वाहनों पर यातायात पुलिस अपनी आंखें बंद किए हुए है। इन दिनों यातायात माह चल रहा है। पुलिस लोगों को यातायात नियमों को पाठ पढ़ा रही है। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों और नियम का पालन न करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। लेकिन, जीवनशाह चौराहे पर यातायात व्यवस्था की दुर्दशा पर पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है। इसकी कीमत आम लोगों को जाम में फंसकर चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आम दिनों में इस तिराहे पर ये स्थिति नहीं बनती है। लेकिन, पिछले दिनों यहां भाजपा का चुनाव कार्यालय शुरू होने के बाद हालात बिगड़े हैं।

होटल भी समस्या
जीनवशाह तिराहे के पास ही होटल व वाहन का शोरूम भी बना हुआ है। यहां वाहन खडे़ करने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। इस कारण वाहन सड़क पर पार्क होते हैं। जो जाम का कारण बन रहे हैं। होटल में आए दिन कार्यक्रम होने के कारण लोगों के आने-जाने के कारण वाहन सड़क पर खडे़ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम तोड़कर निकल रहे नगर निगम कर्मचारी
समस्या का एक और बड़ा कारण नगर निगम कर्मचारी के वाहन बन रहे हैं। पहले नगर निगम कार्यालय गेट के सामने डिवाइडर पर निकासी का रास्ता बना था। लेकिन, कुछ माह पहले इस निकासी को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जीवनशाह तिराहे से आने वाले कर्मचारी अपने-अपने वाहनों को नो-एंट्री से नगर निगम के अंदर प्रवेश करते हैं। ऐसे में छोट से बड़े वाहनों का नो-एंट्री से होते हुए आना जाम लगने का दूसरा बड़ा कारण है। यातायता पुलिस कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई न करने से स्थिति बदतर हुई है।

हो चुके कई हादसे
जीवनशाह तिराहे से लेकर इलाइट चौराहा के बीच यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इससे कई की मौत हो चुकी है तो कई घायल भी हुए। लगातार बढ़ते हादसों को लेकर अभियान भी चलाया गया, लेकिन वक्त के साथ ही अभियान ठप पड़ गया। नतीजा यह रहा कि जाम लगने के साथ साथ हादसे भी हो रहे।

यातायात माह में नहीं दिख रहा असर
जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। माह के शुरूआत में कई निर्देश भी जारी किए गए थे। लेकिन जीवनशाह तिराहे पर इस माह का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। यातायात पुलिस भी यहां नजर नहीं आती। इसके चलते यहां की यातायात व्यवस्था चौतरफा बिगड़ी हुई है।

गलत तरीके से वाहन खड़े किए तो चालान
जीवनशाह चौराहा, होटल एवं शोरूम के पास खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान प्रतिदिन चालान किया जागए। इसके बाद भी नहीं माने तो वाहन सीज किए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस को भी विशेष निर्देश दिए जाएंगे ताकि जाम से निजात मिले।

वीके तिवारी
सीओ सिटी/यातायात

इससे मुझे मतलब नहीं
मैं 24 घंटे बैठकर जाम नहीं देखता। मैं ज्यादातर शहर से बाहर ही रहता हूं। ऐेसे में इस समस्या के बारे में कैसे बता दूं। जाम की समस्या दूर करने के लिए पुलिस और प्रशासन है।
संजय दुबे
जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed