फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dirty water floating in street

रास्ते जमा दूषित पानी, राहगीरों को आवाजाही में हो रही परेशानी

Tue, 22 Jun 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
dirty water floating in street
मोहल्ला रानीपुरा में क्षतिग्रस्त नाली से रास्ते पर बह रहा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। तालबेहट कस्बा के समीप खांदी के मोहल्ला रानीपुरा में क्षतिग्रस्त नाली के चलते रास्ते में दूषित पानी जमा हो रहा है। इससे मोहल्लावासियों दो पहिया वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। लोग गंदगी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वहीं दूषित पानी के जलभराव से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते निर्देशों का असर धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। कई स्थानों पर रास्तों में जलभराव व गंदगी फैली हुई है। ऐसी ही स्थिति नगर सीमा से लगे खांदी के मोहल्ला रानीपुरा में झरका बाग की बनी हुई है। यहां पर बीते माह मुख्य सड़क पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था। जिससे झरका बाग मोहल्ले को जाने वाला रास्ता सड़क से नीचा हो गया है। साथ ही नाली भी टूट गई है। इससे नाली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों का पानी रास्ते में जमा हो रहा है। दूषित पानी के साथ मलवा भी जमा हो गया है। स्थिति यह है कि रास्ता गंदगी से लबालब रहा है। एक ही रास्ता होने के चलते मोहल्लावासियों को मजबूर होकर गंदगी से होकर निकलना पड़ रहा है। कई बार दो पहिया वाहन चालक बाइक निकलते समय गिर कर चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बीते माहों से रास्ते की नाली क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है। इससे गंदगी से होकर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में गिरने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रशेखर विश्वकर्मा
---
नाली के क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदगी रास्ते में जमा है। ऐसे में निकलना मुश्किल हो रहा है। नाली का निर्माण कराया जाए।
- प्रदूम्न सिंह
---
ग्राम पंचायत खांदी के मजरा रानीपुरा में रास्ते में जलभराव से गंदगी होने व नाली क्षतिग्रस्त होने मामला संज्ञान में आया है। इस पर एडीओ पंचायत को पत्राचार कर दुरुस्त कराया जाएगा।
- डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed