फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Direct contest for the post of Senior Vice President; five contenders each for the posts of President and General Secretary.

Lalitpur News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, अध्यक्ष व महामंत्री पर पांच-पांच दावेदार

Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Direct contest for the post of Senior Vice President; five contenders each for the posts of President and General Secretary.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन करने वाले 39 प्रत्याशियों की सूची मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी कर दी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला होगा। जबकि अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए पांच-पांच दावेदार हैं। अबकी बार युवा अधिवक्ताओं के साथ कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए पांच महिला अधिवक्ताओं ने भी नामांकन किया है।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अभी नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। इसके बाद नाम वापसी होगी। जारी सूची के अनुसार नामांकन करने वालों में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता राजेंद्र कुमार रजक, कृष्ण कुमार बंसल, राजेश कुमार देवलिया, मन मोहन चौबे व हेमंत कुमार चौधरी शामिल हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कैलाश बाबू समैया व भगवत प्रसाद पाठक ने नामांकन किया है। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद) पर अधिवक्ता चेतराम व शशिकांत दीक्षित ने नामांकन किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (एक पद) पर पांच अधिवक्ताओं अजय कुमार कुशवाहा, विजय नारायण गोस्वामी, निधि सिंह सहरिया, धर्मेंद्र कुमार व कमलेश सिंह लोधी ने नामांकन किया है। महामंत्री पद के लिए भी पांच अधिवक्ताओं भागीरथ कुशवाहा, शंभूदयाल शर्मा, महेंद्र कुमार जैन, हरीश अग्रवाल और लखनलाल यादव ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अर्चना परमार व भारती वर्मा, सहमंत्री (प्रशासन) पद पर गौरव कुमार सेन, सह मंत्री (पुस्तकालय) पर प्रहलाद सिंह, सह मंत्री (प्रकाशन) पर भारती वर्मा ने नामांकन किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अधिवक्ता रामकुमार वैष्णों, मोहम्मद खान, राजाराम खटीक, मनीष कुमार नायक, मनीष कुमार शर्मा व प्रतीश कुमार तिवारी ने नामांकन भरा है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रवेश कुमार शर्मा, विजय नारायण गोस्वामी, लोकेश कुमार, आत्माराम रिछारिया, रमाकांत गोस्वामी, राहुल शुक्ला,अर्जुन कुशवाहा, पुष्पलता प्रजापति और गंधर्व सिंह यादव ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::
वर्जन
बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद आठ व नौ जुलाई को नाम वापसी होगी। इसमें बचे पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 20 जुलाई को मतदान होगा। विपिन विहारी सक्सेना, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed