फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dig the cenal

नहर से मिट्टी खोद कर लिया भूखंड का पुराव

Sun, 02 Jul 2017 12:58 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 02 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
dig the cenal
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। शहर में एक व्यक्ति ने सिंचाई विभाग की नहर के कुछ हिस्से से मिट्टी खोदकर अपने खाली पड़े प्लाट का पुराव कर लिया है। मिट्टी खोदे जाने से नहर में एक ही जगह पानी का भराव होने की समस्या आएगी। नहर के दोनों ओर बनी पक्की दीवार को भी क्षति पहुंचाई गई है। इस घटना को बीते एक सप्ताह से अधिक हो गया है, लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं इस खाली प्लाट पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। इसी झंडे की दम पर इस घटना को बेखौफ होकर खुलेआम अंजाम दिया गया है और अधिकारी भी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन



गोविंद सागर बांध से निकलने वाली नहर आजादपुरा व सदनशाह और पिसनारी बाग होते हुए एआरटीओ कार्यालय वाले मार्ग से नवीन गल्ला मंडी के पीछे से गुजरती है। एआरटीओ कार्यालय मार्ग पर मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर की दूूरी पर नहर के बाई ओर स्थित खाली पड़े एक प्लाट के मालिक ने सिंचाई विभाग की नहर को खुदवा दिया है। खोदी गई नहर से निकाली गई मिट्टी से प्लाट का पुराव कर दिया है और इसी मिट्टी से प्लाट तक पहुंचने के लिए कच्चा मार्ग भी बना दिया है। गौरतलब है कि इस घटना के करीब एक सप्ताह पूर्व खुलेआम अंजाम दिया गया है, लेकिन अभी तक नहर को खुदवाने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस खाली पड़े प्लाट पर स्थित एक पिलर पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है।
विज्ञापन

           
एफआईआर का है प्रावधान            
यह नहर सिंचाई विभाग की है, सरकारी संपत्ति है। नहर को खोदने वाले ने सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। इसके अलावा इससे आने वाले दिनों में सिंचाई भी प्रभावित होगी। सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने व नहर को क्षतिग्रस्त करने दोनों में ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर का प्रावधान है।            
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूर होगी कार्रवाई            
यह मामला अभी तक संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है तो विभागीय कर्मियों को मौके पर पहुंचाकर मामले की जानकारी की जाएगा। यदि नहर को खोदा गया है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।            
- अतुल गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग राजघाट निर्माण खंड।

अधिकारी कर रहे गुमराह
इस मामले में सिंचाई विभाग राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, अब मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जबकि, हकीकत यह है कि इस मामले में इसी विभाग के सींचपर्यवेक्षक पुरुषोत्तम नारायण ने अब से दस दिन पूर्व 21 जून को क्षेत्रीय मंडी चौकी प्रभारी को घटना की लिखित सूचना दी थी। इसमें सींचपर्यवेक्षक ने दो नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। दस दिन बीते के बाद भी अभी तक पुलिस के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने भी इसमें दिलचस्पी लेना जरुरी नहीं समझा है।

=======
नहीं है पार्टी कार्यकर्ता
जिस व्यक्ति ने नहर खोदी है वह पार्टी का न तो कोई पदाधिकारी है और न ही कार्यकर्ता है। गलत काम करने वालों पर जरुर कार्रवाई होनी चाहिए, पार्टी गलत का साथ नहीं देगी। इस तरह तो कोई भी पार्टी का झंडा लगाकर खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बता सकता है, इसलिए पुलिस भी हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करे।
-रमेश सिंह लोधी
जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed