{"_id":"5f3585a88ebc3e411b54185c","slug":"difficulty-shabby-roads-lalitpur-news-jhs17381618","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में गड्ढे चलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में गड्ढे चलना हुआ दूभर
विज्ञापन
सिद्धनरोड़ पर हुआ जलभराव
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बारिश से शहर के रास्ते खस्ताहाल में हो गए हैं। पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा से होकर निकला बुढ़वार मार्ग का हाल बेहाल है बृहस्पतिवार को हुई रिमझिम बारिश से ही जलभराव हो गया। इस कारण लोगों काो आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्ढों में जलभराव से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया। इसके बाद भी जिम्मेदार समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।
शहर के सदनशाह चौराहे से बुढ़वार सड़क प्रमुख मार्ग है। यहां से रेलवे की रैक का उठान करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही होती है। इसके अलावा देवगढ़, जाखलौन व धौर्रा जाने वाले लोगों को आवागमन होता है। दिन में यहां से प्रतिदिन लगभग सैकडों की संख्या में वाहनों की निकासी होती है।
लेकिन वर्तमान में सड़क की हालत खस्ता हाल हो गई है। यहां पर पहले ही सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए थे। जहां से वाहन निकलने पर धूल के गुबार उड़ते हैं। जहां से लोगों को भारी वाहनों के पीछे चलना मुश्किल हो जाता है। धूल अधिक होने से दिखाई नहीं देता है। बारिश होने से यही धूल सड़क पर कीचड़ बन गई है। छोटे-छोटे गड्ढों ने तालाब का रुप ले लिया है। कई जगह तो बारिश के पानी से पूरी सड़क पर ही जलभराव हो जाता है। जहां से निकलने पर कई वाहन फंस जाते हैं। ऐसी ही स्थिति नहर के आगे की बनी हुई है। एसडीएस स्कूल के आगे भी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इसके साथ ही चांदमारी को जाने वाले मार्ग के पास दो बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में जलभराव होने से चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। कई दो पहिया वाहन तो फंसकर बंद हो जाते हैं और कई वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
-----
बुढ़वार मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने की जानकारी हुई है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
- राजेश राम
अधिशाषी अभियंता
आरईएस