फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diesel pumps remain dry, with some remaining plentiful, with supply improving.

Lalitpur News: कहीं डीजल भरपूर, कहीं सूखे रहे पंप, सप्लाई में सुधार के बीच असमान स्थिति

Sat, 28 Mar 2026 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Diesel pumps remain dry, with some remaining plentiful, with supply improving.
ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड पर डिब्बे में 20 लीटर डीजल, कई जगह किसानों की भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में डीजल की किल्लत के बीच जिला प्रशासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार रात कुछ पेट्रोल पंपों पर डिपो से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पहुंच गई, जबकि कुछ पंपों पर शुक्रवार देर रात तक टैंकर आने की संभावना जताई गई। शहर के एक पंप पर ऑर्डर के बावजूद दिनभर टैंकर नहीं पहुंचा, जिससे वाहन चालकों और किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
बांसी कस्बे में दो पेट्रोल पंपों में से झांसी रोड स्थित पंप पर शुक्रवार दोपहर बाद डीजल खत्म हो गया, जबकि दूसरे पंप पर पूरे दिन पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की व्यवस्था के तहत आधार कार्ड दिखाने पर किसानों को डिब्बे में 20 लीटर डीजल दिया गया, जिससे कई पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

------------
फोटो --26
पाली : पर्याप्त सप्लाई, आधार कार्ड पर 20 लीटर डीजल
पाली क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहा। उपभोक्ताओं को आधार कार्ड के आधार पर 20 लीटर तक डीजल दिया गया। वाहन लेकर आए लोगों को जरूरत के अनुसार ईंधन मिला, जबकि डिब्बे में डीजल लेने आए किसानों को निर्धारित सीमा के तहत आपूर्ति की गई। इससे किसानों और आम नागरिकों को राहत मिली।--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो --27
बांसी : एक पंप सूखा, दूसरे पर भी दोपहर बाद खत्म हुआ डीजल
बांसी कस्बे के ललितपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार देर शाम आया डीजल रात में ही खत्म हो गया। शुक्रवार को यहां पेट्रोल और डीजल पूरी तरह अनुपलब्ध रहा, जिससे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं झांसी रोड स्थित पंप पर पेट्रोल तो मिलता रहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद डीजल खत्म हो गया, जिससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी।
---------------
फोटो --28
कड़ेसराकलां : आधार कार्ड अनिवार्य, दोपहर में खत्म हुआ स्टॉक
कड़ेसराकलां में एकमात्र पेट्रोल पंप पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लगी रही। यहां डीजल लेने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करानी पड़ी। दोपहर करीब ढाई बजे स्टॉक खत्म होने पर कई किसानों को वापस लौटना पड़ा। पंप कर्मचारियों के अनुसार, टैंकर आने के बाद अगले दिन आपूर्ति बहाल होगी। यहां मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गांवों से आए कई किसानों को आधार कार्ड न होने के कारण डीजल नहीं मिल सका। पहले ये किसान सस्ते दामों के कारण यूपी से ईंधन लेते थे, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।
-------------------
139 पेट्रोल पंप, ज्यादातर पर सप्लाई सामान्य
जनपद में कुल 139 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें आईओसी के 66, बीपीसी के 42, एचपीसी के 23, रिलायंस के 7 और एस्सार का एक पंप शामिल है। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश पंथ ने बताया कि करीब 96 फीसदी पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। शहर के अधिकांश पंपों पर सप्लाई दुरुस्त रही है और जिन पंपों पर टैंकर नहीं पहुंचा, वहां जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

---------------------
किसानों की जुबानी----
डीजल संकट का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है।
कल्याणपुरा की पिंकी ने बताया कि पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी डीजल नहीं मिल सका, जिससे गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है। वहीं छिपाई की राजकुमारी ने कहा कि काफी मुश्किल से थोड़ा डीजल मिला है, जिससे फिलहाल काम चलाया जा रहा है, लेकिन दोबारा आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed