फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   died by electric shock

करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
died by electric shock
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम धवारी में ट्रांसफार्मर के तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम धवारी निवासी सुमित अहिरवार (32) पुत्र खचोरे अहिरवार बुधवार को सुबह करीब आठ बजे अपने बेड़ा में था, जहां गोबर के उपले रखे हुए थे। इसी दौरान एक गाय बेड़ा में घुस गई। गाय को वह भगाने के लिए भागा, तो बेड़ा से कुछ दूर गली में रखे एक ट्रांसफार्मर का 11 हजार केवीए का तार जो कुछ ही ऊपर था, वह छू गया। सुमित ने हाथ से तार अलग करने का प्रयास किया, इसी दौरान तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। यह देख आसपास के लोगों व परिजनों ने किसी प्रकार तार अलग कर उसे उठाया और परिजन उसे उपचार के लिए महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ललितपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक के दो बेटियों व एक बेटा है और वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed