फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dictict magistrate inpection

कलैक्ट्रेट कार्यालय के कई विभागों में व्यवस्थाएं मिली गड़बड़

Fri, 04 Dec 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
dictict magistrate inpection
कलैक्ट्रेट कार्यालय के विभागों का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के रजिस्टर में प्रविष्टियों की नंबरिंग नहीं पाई गई। वहीं, मनोरंजन कार्यालय के बाहर कचरा पड़ा हुआ पाया गया, साथ ही लकड़ी की कुर्सी टूटी हुई मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

डीएम ने सर्वप्रथम नजारत एवं आबकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सभी पटलों का अवलोकन कर पटल प्रभारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली, साथ ही शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन समय से कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। सुगम्य भारत अभियान के तहत कलक्ट्रेट के सभी तलों तक दिव्यांगजनों की पहुंच आसान बनाने के लिए एक मल्टीलेवल रैंप का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य द्वार पर फ्रीजर रखा हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने उक्त फ्रीजर को खुलवाकर देखा। उन्होंने कार्यालय के सैंपल रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में प्रविष्टियों की नंबरिंग नहीं की गई थी। मौके पर उपस्थित अधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि जांच में गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए भेजें, उन्हें कार्यालय में नहीं बिठाएं। उपस्थित नाजिर को निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य सामग्री को निस्तारित कराएं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यालय में उनके अतिरिक्त एक बाबू तथा चार एफएसओ हैं, साथ ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय से संबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मनोरंजन कार्यालय के बाहर कचरा रखा हुआ पाया गया, साथ ही लकड़ी की कुर्सी टूटी हुई मिली। बंद कक्षों को खुलवाकर भी देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलैक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार

कलैक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed