फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Diarrhea spreads in Bunt village, more than 30 people fall ill

Lalitpur News: बंट गांव में डायरिया फैला, 30 से अधिक लोग बीमार

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Bunt village, more than 30 people fall ill
टीम ने गंभीर छह मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिरधा ब्लॉक क्षेत्र के बंट गांव में रविवार को डायरिया फैलने से करीब 30 से अधिक लोग चपेट में आ गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर दवा दी। टीम ने गंभीर छह मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांव में दोपहर बाद कुछ बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए, जिस पर परिजनों ने दवा दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शाम तक 30 से अधिक लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. इम्तियाज ने बिरधा सीएचसी से टीम को गांव भेजा। टीम ने गंभीर छह मरीज अजय (15) श्रष्टि (6), बेनीबाई (40), बमौरीबाई (45), छोटू (5) और जसोदा (26) को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इन लोगों को दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया की सूचना पर टीम को गांव भेजा गया है। छह लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। गांव के अन्य लोगों को भी दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed