फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dhaba operator along with his colleagues beat up the chief engineer

Lalitpur News: ढाबा संचालक ने साथियों सहित मुख्य अभियंता से की मारपीट

Mon, 01 Jan 2024 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dhaba operator along with his colleagues beat up the chief engineer
- ग्राम रोड़ा में स्थित ढाबे पर बिजली चोरी की कर रहे थे चेकिंग
विज्ञापन


ललितपुर। विभागीय बैठक कर झांसी लौट रहे बिजली विभाग के मुख्य अभियंता के साथ ढाबा संचालक व उसके साथियों ने अभद्रता और मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया।
सोमवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी, राकेश सिंह अधिशासी अभियंता झांसी के साथ मुख्यालय आए थे। यहां विभागीय बैठक कर रात को अपनी कार से लौट रहे थे। ग्राम रोड़ा के पास हाईवे पर पहुंचे थे कि यहां स्थित ढाबे पर बिजली जलती हुई मिली। इस ढाबे पर 19 दिसंबर को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था और मुकदमा दर्ज सहित जेई ब्रजेंद्र पाल को निलंबित कर दिया था। इसके साथ संविदा लाइन मैन को हटा दिया गया था। इसको लेकर वह वहां पर रुक गए। मुख्य अभियंता ढाबे पर चेकिंग करने लगे। इसी दौरान ढाबा संचालक व उनके 4-5 परिजन मुख्य अभियंता के साथ मारपीट करने लगे। अचानक हुए हमले से मुख्य अभियंता व उसके साथ मौजूद अधिशासी अभियंता राकेश सिंह घबरा गए और भागने लगे। किसी प्रकार वह वहां से जान बचाकर भागे। इस बीच सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जनपदीय अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्य अभियंता कोतवाली सदर पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित मुख्य अभियंता का जिला अस्पताल में परीक्षण कराया।
विज्ञापन


---------

सोमवार को ललितपुर आया था। यहां विभागीय बैठक के बाद झांसी जा रहा था। मैंने रोड़ा के पास ढाबे पर बिजली चोरी की चेकिंग की तो ढाबा संचालक के परिजनों सहित कुछ महिलाओं ने मारपीट कर दी। पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव माहेश्वरी, मुख्य अभियंता विधुत विभाग झांसी

-------/

मुख्य अभियंता ने मारपीट की शिकायत की है। जिला अस्पताल में मुख्य अभियंता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed