फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dhaba cand seing pistal

ढाबे पर विवाद, अतिरिक्त पैसे मांगने पर दिखाई हनक

Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dhaba cand seing pistal
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम रोड़ा के पास एक ढाबे पर खाने के पैसे देने के बाद कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों से टिप मांगना महंगा पड़ गया। ग्राहकों ने हनक दिखाते हुए पिस्टल लहरा दी। घबराए कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

रोड़ा गांव के पास एक ढाबे पर रविवार को कुछ लोग खाना खाने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने खाना खाया और खाने के बाद पेमेंट भी कर दिया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने टिप मांगी तो ग्राहकों ने हनक दिखाते हुए पिस्टल लहरा दी। इस बीच गोली चलने की सूचना पर दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन गोली चलाने की बात पर कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं बोला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि ढाबे पर विवाद की बात सामने आई है। गोली चलने का मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी ने शिकायत की है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed