{"_id":"66d26410f7277ff681008af4","slug":"dfo-inquired-about-the-condition-of-those-injured-in-jackal-attack-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120060-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएफओ ने सियार के हमले में घायलों से जाना उनका हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएफओ ने सियार के हमले में घायलों से जाना उनका हाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा-ललितपुर। मड़ावरा रेंज के ग्राम टोरीखेड़ा में काम करते समय मां बेटे पर सियार ने हमला कर दिया था। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से उनका हालचाल पूछा। ग्रामीणों को खेतों में झुककर काम न करने की सलाह दी गई है।
विगत दिवस 60 वर्षीय अवधरानी कुशवाहा खेत में घास काट रही थीं। अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया था। बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुन उसका बेटा चप्पू तनय बचाने पहुंचा, तो सियार ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर सियार जंगल की तरफ भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। वन-विभाग के कर्मचारियों ने सियार की खोजबीन की। ग्रामीणों को खेतों की तरफ जाते समय जंगली जानवरों से सचेत रहने की सलाह दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पूछताछ के दौरान दोनों घायलों ने पीछे से किसी जंगली जानवर के हमले की बता कही है। चोटों को देखकर सियार के हमले के निशान नहीं लग रहे हैं। वन कर्मियों को सचेत कर दिया है। जंगलों में गश्त जारी है।
विज्ञापन
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।