{"_id":"6104642f8ebc3e58480998cc","slug":"devran-bar-road-mud-filled-lalitpur-news-jhs200796856","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गया देवरान-बार संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गया देवरान-बार संपर्क मार्ग
विज्ञापन
दलदल में तब्दील हो गई बस्त्रावन पुलिया
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरान। बार-देवरान के बीच करीब 10 किलोमीटर का संपर्क मार्ग गड्ढों और दलदल में तब्दील हो गया है। बारिश में देवरान पुलिया की मिट्टी कट जाने से इस पुल से गुजरना भी खतरनाक होता जा रहा है। इस मार्ग पर पैदल चलना भी जोखिम भरा है।
देवरान से दो किलोमीटर दूरी पर ग्राम बस्त्रावन में पुलिया अधूरी पड़ी है। इस पर केवल मिट्टी का कार्य हुआ है जो कि दलदल में तब्दील हो गया है। राहगीरों को कस्बा बार जाने के लिए पुलिया से नीचे उतरकर नाले के पानी में से गुजरकर उस पार जाना पड़ता है। कई बार तो राहगीर कीचड़ में फिसलकर नाले में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ज्यादा बारिश होने से नाले में पानी का स्तर बढ़ जाने से पुल पार जाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सैकड़ों ग्रामीणों का रोजाना आना-जाना रहता है।
ब्लॉक बार से कई गांव लगे हुए हैं ब्लॉक के काम से ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। इस मार्ग से खजरा, देवरान, हीरापुर, हनूपुरा, हीरापुर, ठाटखेरा, बस्त्रावन गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन ने सड़क को गड्ढा मुक्त और पुलिया को सही कराने की मांग की है। इस दौरान बिट्टू राजा, सूरज सिंह लोधी, ग्राम प्रधान मीना देवी कुशवाहा, दीपू साहू, रामस्वरूप लोधी, राम सिंह बुंदेला, पवन पस्तोर, शंकर, राजेश विश्वकर्मा आदि ग्रामीणों ने डीएम से व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है। देवरान के जय नारायण पुरोहित का कहना है कि देवरान से बार संपर्क मार्ग कीचड़ और गड्ढों में तब्दील है जहां आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं सड़क पर बना हुआ पुलिया की मिट्टी बरसात के पानी से बह गई है। सैकड़ों राहगीरों का आना-जाना इस संपर्क मार्ग से लगा रहता है।

देवरान से बार खस्ताहाल संपर्क मार्ग- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन